10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking News: अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंगकर्मियों को बेरहमी से पीटा फिर कमरे में बंद कर लात-घूसों से धुना

राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मामूली सी बात पर रविवार देर रात तीन युवकों ने ड्यूटी पर कार्यरत चिकित्सक व स्टाफ के साथ मारपीट कर दी।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 30 Apr 2018, 11:26 AM IST

attack on Doctor and nursing staff

सुल्तानपुर. कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मामूली सी बात पर रविवार देर रात तीन युवकों ने ड्यूटी पर कार्यरत चिकित्सक व स्टाफ के साथ मारपीट कर गाली गलौच करने का मामला सामने आया। इसके बाद सभी चिकित्सा कार्मिकों में रोष है।मामले को लेकर देर रात्रि पीडि़त चिकित्सक द्वारा थाने में नामजद रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है।

OMG: ये क्या हुआ कोटावासियों, अब ट्रेन की जगह बस से यात्रा करवा रहा कोटा रेलवे...जानिए क्यों

जानकारी के अनुसार कस्बे के राजकीय चिकित्सालय में रविवार रात्रि रमेश मीणा दो अन्य युवकों के साथ एक जख्मी बच्चे को उपचार के लिए लेकर आया। बच्चे को एक पागल श्वान ने बुरी तरह जख्मी किया हुआ था।

Read More: कोटा पुलिस को लुटेरे मिले ना सोना, सिर्फ वाह-वाही लूटी

यहां कार्यरत चिकित्सक डॉ. भूपेश नागर ने बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए युवक से उसे कोटा ले जाने की बात कही। इस पर युवक रमेश भड़क गया और चिकित्सक से अभद्र व्यवहार करने लगा। चिकित्सक ने मामले को संभालते हुए पहले बच्चे को ड्रेसिंग रूम में ले जाकर पट्टी करवाने की बात कही। इसके बाद ड्रेसिंग रूम में नर्सिंग स्टाफ भवानीशंकर सुमन द्वारा बच्चे की मरहम पट्टी करना शुरू किया ही था। इतने में यहां भी युवक ने चिकित्साकर्मियों से गाली गलौच व अपशब्द कहने शुरू कर दिए।

Big News: सरकार ने कहा- क्यूनोवा की खेती करो, मालामाल हो जाओगे, फसल बेची तो किसानों के हाथ आए 220 रुपए

इसी दरम्यान हंगामा के बीच रमेश के साथ आए दो अन्य युवक पीछे चिकित्सक आवास गए और चिकित्सक डॉ. भूपेश नागर को धक्का देकर मारपीट करते हुए ड्रेसिंग रूम तक ले आए। जहां तीनों युवकों ने नर्सिंग स्टाफ व चिकित्सक को ड्रेसिंग रूम में बंद कर अंदर से कुंडी लगा दी और चिकित्सक का मोबाइल भी तोड़ दिया। इसके बाद जैसे-तैसे दोनों कक्ष से कुंडी खोलकर बाहर निकले तो बाहर भी युवकों ने उनसे मारपीट का प्रयास किया।

OMG: राजस्थान की ऐसी अदालत जहां रातभर चलता है जुआ और सुबह होता है जुर्म का फैसला

जहां बीच-बचाव करने आए एक मरीज के साथ भी युवकों ने हाथापाई की। इसके बाद पूरे चिकित्सालय में हड़कम्प मच गया। मौक ा देखकर युवक व उसके साथी गायब हो गए। जिसके बाद पीडि़त चिकित्सक द्वारा तुरन्त चिकित्साप्रभारी डॉ. देवेन्द्र झालानी को सूचना दी। चिकित्सा प्रभारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी लेकर रमेश मीणा व अन्य दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। चिकित्सालय में घटित घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

Read More: शादी में जा रहा परिवार को ट्रक ने कुचला, पिता की दर्दनाक मौत से बेसुध हुआ बेटा, खून से सनी सड़क देख कांप उठे राहगीर

नर्सिंग कार्मिकों में रोष
चिकित्सालय के अन्दर घुसकर चिकित्सक व नर्सिंग स्टाफ से मारपीट की घटना के बाद नर्सिग कार्मिकों व चिकित्साकर्मियों में रोष है। राजस्थान सेवारत चिकित्सक संघ के महासचिव डॉ. राजेश सामर व नर्सिंग यूनियन ने भी घटना की निंदा करते हुए दोषी व्यक्तियों पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

Read More: कोटा में पुलिस जीप और कार में जोरदार भिड़ंत, जीप पलटी, कार का नक्शा बिगड़ा

गंभीर जख्मी था बच्चा
चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेश नागर ने बताया कि मैं ड्यूटी पर मरीजों को देख रहा था। तभी तीन युवक एक श्वान के काटे हुए जख्मी बच्चे को लेकर आए। मैंने बच्चे की गंभीर स्थिति देखते हुए उसका प्राथमिक उपचार कर तुरन्त कोटा रैफर करने को कहा। क्योंकि ऐसी स्थिति में आरआइजी नामक इंजेक्शन लगना जरूरी होता है जो कि सिर्फ कोटा में ही मिलता है। ऐसे में इसी बात पर वह गाली गलौच और अभद्र व्यवहार करने लगे। बाद में मेरे व स्टाफ के साथ मारपीट भी की। ऐसे में हम कैसे काम करेंगे।