18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG: 2 लाख का कर्ज चुकाने को बैंक में चोरी करने कूदा युवक, तिजोरी साफ करने से पहले पुलिस ने दबौचा

कर्जा चुकाने के लिए एक युवक चोरी करने बैंक में कूद गया। तिजोरी पर हाथ साफ करता उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबौच लिया। उसके पास से तिजोरी तोडऩे में काम आने वाले उपकरण भी बरामद हुए हैं।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jun 18, 2019

Bank robbery

OMG: 2 लाख का कर्ज चुकाने को बैंक में चोरी करने कूदा युवक, तिजोरी साफ करने से पहले पुलिस ने दबौचा

कोटा. बोरखेड़ा थाना क्षेत्र के मानपुरा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा परिसर में एक चोर रात को चोरी करने के इरादे से कूद गया। इस दौरान गश्त कर रहे एएसआई ने चोर को बैंक परिसर में खिड़की तोड़ते देख गिरफ्तार कर उससे चोरी करने के लिए लाए गए सामान बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

BIG News:ऐसा कोई 'सगा' नहीं जिसे कोटा पुलिस ने 'लूटा' नहीं, जनता के बाद अब 'राजस्थान सरकार' को भी ठगा

बैंक मैनेजर हेमराज धाकड़ ने पुलिस में दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि बैंक में चोरी के लिए एक जना बैंक परिसर में चोरी करने के लिए उपकरण लेकर कूद गया तथा चोरी के लिए बैंक की खिड़की तोडऩे लगा। इस दौरान आवाज सुनकर गश्त कर रहा एएसआई विष्णु कुमार वहां पहुंचा तो देखा बैंक की खिड़की का कोना टूटा हुआ है। इस पर बैंक परिसर में कूदकर वहां से भागने की कोशिश कर रहे एक जने को पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अनंतपुरा के्रशर बस्ती निवासी लालचंद बैरवा(40) बताया। उसने बताया कि उस पर 2 लाख रुपए का कर्जा हो गया था।

Read More: दो जिलों की सीमा पार कराने को बजरी माफिया चढ़ाते हैं पुलिस को 30 हजार का चढ़ावा, फिर कोटा में दाखिल होते 80 ट्रक

कर्जे के कारण उसका अमृत नगर का मकान बिक गया। ऐसे में वह पिछले डेढ़ वर्ष से अनंतपुरा क्रेशर बस्ती रह रहा था। कर्जे उतारने के लिए ही उसने बैंक में चोरी करने की योजना बनाई, जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से सरिया, रस्सी, फनर, प्लायर व अन्य उपकरण बरामद किए। आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

BIG News: कोटा में एक ट्रक बजरी की कीमत 42 हजार, पुलिस की वसूली खत्म हो तो गिर जाएं 25 हजार तक दाम

इधर, सूने मकान में लाखों की चोरी
आरकेपुरम थाना क्षेत्र के श्रीनाथपुरम ए में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात व एलईडी चोरी कर ले गए। चोर कार में आए थे। घटना की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। श्रीनाथपुरम ए के मकान नम्बर 409 निवासी कृष्ण कुमार शर्मा ने पुलिस को रविवार को दी रिपोर्ट में बताया कि गत दिनों वह अपने परिवार समेत मकान पर ताला लगाकर वाटर पार्क घूमने गए थे। इसके बाद जब वे रात करीब 8 बजे घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ था। मकान के भीतर सामान बिखरा पड़ा था तथा अलमारी से 70 हजार रुपए नकद, एक सोने की चैन, एक सोने का पैंडल, सोने की चार चूडिय़ां, सोने के दो मंगलसूत्र पैंडल, 10 सोने की लौंग, सोने की कंडी एक, सोने की कानों की बालियां दो, कानों के टॉप्स दो, नाक की बाली दो, सोने के दो सिक्के, कान की लडिय़ां व करीब 2 किलो चांदी के आभूषण, सिक्के व एलईडी चोरी कर ले गए।