
बारां. बारां एसीबी ( anti-corruption bureau ) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए खनन विभाग के सर्वेयर को दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। (Mining Surveyor Arrested ) आरोपी यह राशि मिट्टी का खनन ( Soil mining ) जारी रखने के लिए ले रहा था तभी एसीबी ( ACB ) ने दबौच लिया।
Read More: कोटा एसीबी की बड़ी कार्रवाई: इनकम टैक्स कमिशनर के इशारे पर 50 हजार की रिश्वत लेता दलाल रंगे हाथ गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार बारां निवासी परिवादी मधु नायक ने एसीबी में शिकायत दी थी जिसमें बताया कि खनन विभाग का सर्वेयर गिर्राज मीणा मिट्टी का खनन करने के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। इस पर एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया, जिसमें शिकायत सही पाई गई। इसके बाद ट्रैप की कार्रवाई की गई। एसबी अधिकारियों ने परिवादी को 10 हजार रुपए लेकर सर्वेयर गिर्राज मीणा के घर भेजा। वहां उसने मीणा को रिश्वत की राशि देकर बाहर निकला और इशारा पाकर एसीबी ने घर में दबिश देकर मीणा को रिश्वत की राशि के साथ रंगे हाथ दबौच लिया।
Read More: खुलासा: आवासीय योजनाओं में यूआईटी ने कोटावासियों से लूटे 12.14 करोड़, ऑडिट में खुली अवैध वसूली की पोल
एसीबी सीआई ज्ञानचंद मीणा ने बताया कि परिवादी मधुनायक 29 जून को घरेलू कार्य के लिए मिट्टी से भरा ट्रक लेकर बारां आ रहा था। पुलिस लाइन तिराहे पर सर्वेयर गिर्राज ने ट्रक पकड़ लिया। जिसे छोडऩे की एवज में 10 हजार रुपए मांगे। साथ ही मिट्ट खनन का परिवहन जारी रखने के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। उसने पहली किश्त के रूप में 10 हजार रुपए दे दिए। इसके बाद 1 जुलाई को दूसरी किश्त के रूप में 10 हजार रुपए लेता हुआ सर्वेयर को गिरफ्तार कर लिया गया।
Read More: सनसनीखेज खुलासा: राजस्थान में यहां पेट पालने के लिए मां-बाप 30 हजार में गिरवी रख देते हैं अपने बच्चे
कोटा-बारां में घरों की तलाशी जारी
खनन विभाग का सर्वेयर गिर्राज मीणा बारां में कोटा रोड और कोटा में आरकेपुरम स्थित विवेकानंद कॉलोनी में किराए से रहता है। जहां एसीबी टीम तलाशी में जुटी हुई है। मीणा मूलरूप से कोटा ग्रामीण क्षेत्र के बपावर खुर्द गांव का निवासी है।
ACB News: Crime news, Bribe News