4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए कोटा के ऐसे बैंक जहाँ बुजुर्गों और दिव्यांगों का फूलता है दम

लोगों के पैसों की बदौलत अर्थतंत्र में मजबूत भागीदार बने हुए शहर के बैंकों में आमजन के लिए ही पर्याप्त सुविधाएं ही नहीं हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 19 Apr 2018, 1:59 PM IST

SBI Mahaveer nagar iii

पार्किंग नहीं, लगता है जाम महावीर नगर तृतीय में एसबीआई बैंक शाखा दूसरी मंजिल पर है। यहां लम्बी सीढिय़ां चढऩी पड़ती हैं। वृद्धों व दिव्यांगों का यहां सीढिय़ां चढऩे में दम फूलने लगता है। कई वृद्धजन व दिव्यांग तो सीढिय़ां चढ़ ही नहीं पाते। परिजनों के काफी मिन्नत करने के बाद फ्री होने पर बैंककर्मी नीचे आकर उनके कार्य करते हैं। पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से आए दिन जाम के हालात बनते हैं।

SBI Rajbhawan road

चढऩी पड़ती हैं एक दर्जन सीढिय़ां राजभवन रोड एसबीआई शाखा में तो लोगों के पसीने छूट जाते हैं। बैंक में पहुंचने के लिए एक दर्जन से अधिक सीढिय़ां चढऩी पड़ती हैं। वृद्ध व दिव्यांगों को परेशानी होती है। शाखा में अग्निशमन उपकरण भी नहीं दिखे। कॉर्पोरेशन बैंक, घोड़ेवाला बाबा

Corporation bank,Ghodewaa baba circle

खुदा खैर करे... घोड़े वाला बाबा चौराहे पर कॉर्पोरेशन बैंक दूसरी मंजिल पर है। अंदर जाने के लिए सीढिय़ां हैं। यहां वृद्ध व दिव्यांगों को काफी परेशानी होती है। अंदर भी गेट को सांकल से बांध रखा है। खुुदा न करे कोई मुसीबत या विपत्ति आ जाए तो लोगों का निकलना मुश्किल हो जाए।

Central bank, Kunhari

अग्निशमन उपकरण पुराना कुन्हाड़ी सेन्ट्रल बैंक वर्षों पुराने भवन में संचालित है। चैनल गेट सांकल से बांधे रखने से दिव्यांगों को निकलने में परेशानी होती है। बैंक में रखे अग्निशमन उपकरण की कई साल से जांच ही नहीं। बैठक व्यवस्था भी पर्याप्त नजर नहीं आई।

SBI DCM

निकालने पड़ेंगे न्यूनतम 5 हजारडीसीएम स्थित एसबीआई शाखा में ग्राहकों के लिए अपने स्तर पर न्यूनतम राशि 5000 रुपए निकालने की बाध्यता लागू कर दी गई है। बैंक वालों ने ग्राहकों के लिए कैम्पर तो रखे हैं लेकिन बाहर कड़ी धूप में। हालत यह कि पानी गर्म हो गया था। ग्राहक उसी गर्म पानी को पीते हैं।