
BIG News: भालू ने खाट हिलाकर किसान को जगाया फिर गर्दन दबौच सिर पर मारा पंजा, नाखूनों से किया लहूलुहान
बूंदी. दबलाना थाना क्षेत्र के आंतरी का भैरुपुरा में शनिवार देर रात को भालू ने एक किसान पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। लहूलुहान हाल में उसे बूंदी सामान्य चिकित्सालय लाया गया। जहां उसे भर्ती किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आंतरी का भैरुपुरा निवासी 28 वर्षीय सुखपाल खेत में रखवाली के लिए एक खाट पर सोया हुआ था। अचानक भालू ने आकर खाट को हिलाया और उसे पकड़ लिया।
BIG News: स्टेट हाइवे पर टोल लागू, कोटा से इटावा आना-जाना महंगा, जानिए किस वाहन पर कितना टैक्स
भालू ने उस पर हमला किया जिससे वह लहूलुहान हो गया। सुखपाल के चिल्लाने पर पास में सो रहा भाई उठकर आया और लाठी से भालू को भगाया। बाद में जख्मी हुए युवक को बूंदी लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू किया। उसके सिर और पांव में घाव हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि भालू के हमले से अब रात के समय अकेले खेत की रखवाली करने में डर लगने लगा है। ग्रामीणों ने बताया कि भालू की आवाजाही ने सभी की चिंता बढ़ा दी है।
Good News: अब घर बैठे खुलवाएं बैंक अकाउंट, पैसा जमा करवाने या निकलवाने के लिए कीजिए सिर्फ एक मैसेज
इससे पहले भी खेतों में भालू किसानों पर हमला कर चुका है। कुछ माह पहले ही दो महिलाओं पर भालू ने जानलेवा हमला कर दिया था। दो वर्ष पहले इन्द्रगढ़ कस्बे से करीब दो किलोमीटर दूर टोल प्लाजा के निकट मध्य रात भालू घर में घुस आया। उसने आंगन में सो रही विवाहिता को हमला कर दिया। जिससे महिला जख्मी हो गई थी।
विवाहिता के चिल्लाने पर परिजनों की नींद खुली और हो-हल्ला कर भालू को भगाया। विवाहिता को चिकित्सालय लेकर आए। जहां से उसे सवाईमाधोपुर रैफर कर दिया गया था।
Published on:
01 Apr 2019 11:48 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
