18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोटा थर्मल में भालू ने बसाया घर, रात को निकले सैर पर…देखिए वीडियो
Play video

कोटा थर्मल में भालू ने बसाया घर, रात को निकले सैर पर…देखिए वीडियो

तार में उलझे भालू के बच्चे को पकडऩे के बाद एक बार फिर कोटा थर्मल में भालूओं का जोड़ा दिखाई पड़ा। मंगलवार रात करीब आठ से नौ बजे के बीच दोनों भालू प्लांट परिसर में चहलकदमी करते दिखाई पड़े।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Apr 24, 2019

कोटा. तार में उलझे भालू के बच्चे को पकडऩे के बाद एक बार फिर कोटा थर्मल में भालूओं का जोड़ा दिखाई पड़ा। मंगलवार रात करीब आठ से नौ बजे के बीच दोनों भालू प्लांट परिसर में चहलकदमी करते दिखाई पड़े।

BIG News: कोटा की प्राइम लोकेशन पर करोड़ों की बिल्डिंग में सरकारी खर्चें पर मजदूरों को ऐश करवा रहे अफसर

थर्मल कर्मचारियों ने बताया कि भालूओं ने प्लांट के क्लेरिफायर इलाके को अपना ठिकाना बना रखा है। यह जोड़ा अक्सर रात में यहीं पर घूमता दिखाई पड़ता है, लेकिन वन विभाग ने इसे पकडऩे के लिए कभी कोई इंतजाम नहीं किए। थर्मल कर्मचारियों ने बताया कि जिस जगह भालू बैठे थे उसके ठीक पीछे क्लेरिफायर का शटर एक लंबे अरसे से खुला पड़ा है। जिसकी जानकारी प्रबंधन को कई बार दी गई, लेकिन शटर को समय पर बंद करवाने की व्यवस्था नहीं हो सकी। कर्मचारियों ने आशंका जाहिर की है कि यदि भालू क्लेरिफायर में घुस गए तो बड़ा हादसा हो सकता है।

Read More: कोटा की 150 कॉलोनियां पानी को तरसी, हर दिन मौत से संघर्ष, नींद खुलते ही बर्तन लेकर दौड़ पड़ते हैं लोग

इससे पहले भी कई बार यहां भालू व पैंथर दिखाई दिए हैं लेकिन थर्मल प्रशासन इनकी यहां मौजूदगी से इनकार करता रहा है। वन विभाग की ओर से भी वन्यजीवों को पकडऩे की दिशा में कोई काम नहीं हुआ है।