5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
पटाखा फोडऩे को लेकर बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी धारीवाल व भाजपा प्रत्याशी गुंजल के समर्थक भिड़े…
Play video

पटाखा फोडऩे को लेकर बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी धारीवाल व भाजपा प्रत्याशी गुंजल के समर्थक भिड़े…

पटाखा फोडऩे को लेकर हुआ बवाल, दोनों पक्षों की ओर से दी एफआईआर
Google source verification

कोटा. कैथूनीपोल थाना क्षेत्र के टिपटा में गुरुवार रात 8 बजे कोटा उत्तर से कांगे्रस प्रत्याशी शांति धारीवालव भाजपा प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं में पटाखा चलाने को लेकर विवाद हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं।

राजस्थान का रण : चुनावी शतरंज की सजी बिसात.. कोटा जिले में अब इनके बीच होगी सीधी टक्कर….

टिपटा निवासी तेजकरण अंजी ने आरोप लगाया कि रात को वह कार्यकर्ताओं के साथ अपनी दुकान पर बैठे थे। वहां भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार कार्यक्रम को लेकर चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान पाटनपोल की ओर से कांगे्रस प्रत्याशी की रैली आ रही थी। उनके 5-7 कार्यकर्ता मेरी दुकान के सामने पटाखे चलाने लगे। तभी सामने टेलर ने युवकों को उनकी दुकान के सामने पटाखे नहीं चलाने को कहा। इस पर पटाखे चला रहे एक युवक ने सूतली बम दुकान की ओर फेंक दिया। बेटे ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। मैंने बीच-बचाव किया तो मुझसे भी हाथापाई की।

प्रत्याशियों की नाम वापसी के बाद हाड़ौती संभाग के चारों जिलों की तस्वीर हुई साफ….जानिए किस विधानसभा क्षेत्र में बचे कितने प्रत्याशी…

बचने के लिए दुकान में घुसा तो भीड़ में से एक जने ने उन पर चाकू फेंक कर वार किया, जो अलमारी से टकराकर स्टूल पर जा गिरा। इसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। वहीं, हाड़ौती विकास मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष राजेन्द्र सांखला ने आरोप लगाया कि रात को कांगे्रस प्रत्याशी की रैली में कार्यकर्ता पटाखे छोड़ रहे थे। भाजपा कार्यकता ने जब पटाखा छोडऩे से मना किया, तब तक कार्यकर्ता पटाखा चला चुका था। इसके बाद पटाखे चला रहे युवक से लाठियों से मारपीट की। इसी को लेकर झगड़ा हो गया। इस मामले में कैथूनीपोल थाने में शिकायत दी है।

कोई आठवीं पास तो काई स्नातकोत्तर : जानिए कांग्रेस भाजपा-प्रत्याशी कितने पढ़े-लिखे…


यातायात हुआ जाम

घटना के बाद कांगे्रस व भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कैथूनीपोल थाने पहुंच गए। इसके चलते वहां करीब एक घंटे तक जाम के हालात बने रहे। पुलिस कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था बनाई।

कोटा का यह कॉलेज बनेगा किला.., चुनावी रण में उतरे दिग्गजों के भाग्य का यहां खुलेगा पिटारा…

टिपटा से शांति धारीवाल की प्रचार रैली निकल रही थी। तेजकरण अंजी ने घर के सामने पटाखा चलाने से मना किया। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

शिवलाल मीणा, थानाधिकारी, कैथूनीपोल