17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
आरोप: पुलिस ने युवक को थाने में निर्वस्त्र कर लाठियों से पीटा, जमकर जड़े चांटे, कान-नाक से बहा खून
Play video

आरोप: पुलिस ने युवक को थाने में निर्वस्त्र कर लाठियों से पीटा, जमकर जड़े चांटे, कान-नाक से बहा खून

झालावाड़ जिले के खानपुर में एक युवक को पुलिस थाने में निर्वस्त्र कर बेहरमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इससे पुलिस अधिकारियों में हड़कम्प मच गया।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

May 28, 2019

खानपुर. झालावाड़ जिले के खानपुर में एक युवक को पुलिस थाने में निर्वस्त्र कर बेहरमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इससे पुलिस अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। मामला पांच दिन पुराना है। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीडि़त अपने बच्चे के साथ झालावाड़ अस्पताल इलाज के लिए पहुंचा। यहां वह कान-नाक का उपचार करवाने आया था। जानकारी के अनुसार खानपुर निवासी पीडि़त लक्ष्मीनारायण पांचाल ने बताया कि गांव में मकान के पीछे घर का पानी निकालने को लेकर प्रभावशाली लोगों ने उसके खिलाफ 24 मई को खानपुर थाने में मामला दर्ज कराया था।

Read More: चौंकाने वाला खुलासा: कोटा के कोचिंग हॉस्टलों में आग लगी तो नहीं बच पाएंगी स्टूडेंट्स की जान

वह सुबह 10 बजे उसके घर के बाहर बैठा था तभी खानपुर थाने के कांस्टेबल अशोक आया और मारपीट करता हुआ थाने ले आया। थाने में उसे निर्वस्त्र कर अन्य पुलिसकर्मियों ने लाठियों से मारपीट की। तथा थप्पड़ों के वार से उसके कान व नाक में चोटें आई। उसे एक कान से सुनाई भी नहीं दे रहा है। शरीर पर भी उसके कई जगह चोटें आई है।

Read More: कोटा के इन पॉश इलाकों में एक फोन पर घर पहुंचती है शराब, रातभर होती होम डिलीवरी, पढि़ए, काली कमाई का खेल

फरियादी के पुत्र महावीर पांचाल ने बताया कि पुलिस वालों ने गांव के प्रभावशाली लोगों के दबाव में आकर कार्रवाई की है। महावीर ने बताया कि उसके पिता का खानपुर चिकित्सालय में उपचार कराया गया है। इस संबंध में थानाधिकारी कमलचन्द मीणा ने बताया कि गांव के ही परिवादी की रिपोर्ट पर उसे शांतिभंग में पाबंद किया था। पुलिसकर्मियों द्वारा किसी प्रकार की मारपीट नहीं की गई है, जो आरोप लगाए जा रहे हैं वो सही नहीं है।

Read More: खाली फ्लैट में भाजपा का पूर्व जिला मंत्री और लड़की कर रहे थे ये काम, पुलिस देख पहने कपड़े, गेट तोड़कर निकाला बाहर