22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Update: कोटा में भयानक हादसा: बियर बार के मलबे में दबे चाैैैथे घायल को निकाला, पांचवे की तलाश, रेस्क्यू जारी

मलबे में दबे पांचवें व्यक्ति को बचाने के रेस्‍क्‍यू कि‍या जा रहा है। चारों घायलों का अस्‍पताल में उपचार जारी
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Apr 14, 2018

beer bar collapse in kota

कोटा . नई धानमंडी इलाके में शनिवार करीब सवा 11 बजे होटल कम बीयर बार की दो मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई, जिसमें होटल के पांच कर्मचारी दब गए। जिनमें से चार को तो कुछ समय बाद ही रेस्क्यू टीम ने निकाल लिया, जबकि एक कर्मचारी को निकालने के लिए देर शाम तक राहत और बचाव कार्य जारी था।
नई धानमंडी में गेट नम्बर दो के सामने स्थित सरोवर होटल में नीचे की तरफ कॉंटेंसा बीयर बार चलता है। शनिवार सुबह होटल की बिल्डिंग का एक हिस्सा ढह गया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

Big Breaking : कोटा में दो मंजिला बियरबार ढहा, कई लोग मलबे में दबे, मची चीख-पुकार

हादसे की सूचना मिलते ही जिला कलक्टर रोहित गुप्ता, आईजी विशाल बंसल और नगर निगम आयुक्त डॉ विक्रम जिंदल समेत सभी विभागों के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। निगम की रेस्क्यू टीम, आरएसी, सिविल डिफेंस की टीमों ने भी तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किए। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलक्टर ने सेना की टुकड़ी भी मौके पर बुलावा लिया। रेस्क्यू टीम ने पहले मलबे में फंसे सफाई कर्मचारी जितेन्द्र मीणा, रसोइया बुद्धिप्रकाश व मैनेजर विनय रॉय उर्फ गोपाल बाहर निकला और एमबीएस अस्पताल पहुंचाया। पता चला कि एक कर्मचारी होटल में फंसा हुआ है, जिसे भी रेस्क्यू टीम ने क्रेन की सहायता से बाहर निकाला। पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो गई। फिर पता चला कि एक और कर्मचारी सद्दाम भी बीयर बार में था। इस पर रेस्क्यू टीम ने दोबारा मोर्चा संभाला और देर शाम तक उसे संभलकर बचाव कार्य करती रही।

Breaking News: कोटा में दो परिवारों में खूनी संघर्ष, जमकर चली तलवारें, सरिए और गंडासे, 5 जने गंभीर

पास की दुकान का शटर काटकर घुसे

इमारत गिरने से मलबा अधिक हो गया था। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका से पास की दुकान के शटर को काटकर अंदर की तरफ गए और मलबे में दबे एक कर्मचारी को निकाला।

Read More: सावधान कोटावासियों! ढाई महीने रहिए संभलकर...

अचानक आई मुसीबत

घायलों ने अस्पताल में पत्रिका को बताया कि वे किचन में सफाई का कार्य कर रहे थे, तभी अचानक बिल्डिंग हिली। लगा जैसे भूकम्प आया। हम बाहर की तरफ भागे, लेकिन बाहर निकल पाते, बिल्डिंग ढह गई। हालांकि हादसा कैसे हुआ? इसका खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन लोगों का कहना है कि इमारत पुरानी थी, पास से भारी वाहन के निकलने पर हुए कम्पन से इमारत ढही है।

Big News: चौंकाने वाला खुलासा: इंसान तो दूर अब जानवरों के रहने लायक भी नहीं बचा कोटा