22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking: कोटा में दो मंजिला बियर बार ढहा, कई लोग मलबे में दबे, मची चीख-पुकार

गुमानपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह नई धानमंडी स्थित दो मंजिला बियरबार अचानक ढह गया। हादसे में कई लोगों के दमने की आशंका है।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Apr 14, 2018

beer bar collapse in kota

कोटा . गुमानपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह नई धानमंडी स्थित दो मंजिला बियरबार अचानक ढह गया। हादसे में कई लोगों के दमने की आशंका है। निगम और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची है। सूचना मिलने तक एक व्यक्ति को मलबे में से सुरक्षित निकाल लिया गया। शेष बचे लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Read More: कोटा में दो परिवारों में खूनी संघर्ष, जमकर चली तलवारें, सरिए और गंडासे, 5 जने गंभीर

घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस व प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ जुटा हुआ है। राहत के पूरे प्रबंध किए जा रहे हैं। फिलहाल बार बिल्डिंग गिरने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लगी हुई है। प्रशासन रेस्क्यू कर बिल्डिंग में दबे लोगों को बाहर निकाले का प्रयास किया जा रहा है।

दमकलें भी पहुंची मौके पर
अग्निशमन विभाग से एक दर्जन से अधिक दमकलें मौके पर पहुंची है। राहत कार्य के लिए हर स्तर पर हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
राहत और बचाव कार्य के राहत और बचाव कार्य के लिए आरएसी और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है। घायलों को निकालने का लगातार प्रयास जारी है।

Big News: खुलासा: कोटा में महामारी का प्रकोप, दिल-दिमाग और फैफड़े हो गए सुन्न, इन इलाकों का हर 9वां घर में कैंसर

जिला कलक्टर रोहित गुप्ता और आईजी विशाल बंसल भी मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य का जायजा ले रहे हैं। नगर निगम के आयुक्त डॉक्टर विक्रम जिंदल भी मौके पर पहुंच चुके हैं। लोगों की भीड़ को घटनास्थल से हटाया जा रहा है।

Read More: कोटा से यूपी जा रहा परिवार की कार देर रात हैंगिंग ब्रिज पर हुई अनकंट्रोल, खाई में गिरी, मची चीख-पुकार

मौके पर भीड़ अधिक होने से राहत और बचाव कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बियर बार की 2 मंजिला बिल्डिंग गिरने से मलबा अधिक होने से उसमें काफी लोगों के दबे होने की सूचना है। पत्थरों को हटाकर राहत कार्य किया जा रहा है। नगर निगम का राहत बचाव कार्य लोगों को नियंत्रित कर मलबे में दबे घायलों को निकालने का कार्य कर रहे हैं।