10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शादी में संभल कर जाना…सड़कों पर दौड़ रही है मौत, राह चलतों को बना रही निशाना

ज्यादातर उन लोगों की मौतें हुई है जो कहीं न कहीं शादी समारोह में शरीक होने जा रहे थे या वहां से लौट रहे थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 30 Apr 2018, 1:43 AM IST

shadi accident

डिजिटल डेस्क@कोटा/झालावाड़/भवानीमंडी. इन दिनों जगह-जगह शादी समारोह की रौनक देखने को मिल रही है। जहां देखो वहां केवल बैंड, बाजा और बारातों का शोर ही सुनाई देता है। शादी समारोह में शरीक होने के लिए रिश्ते-नाते दार दूर-दराज से पहुंच रहे है। लेकिन इस बीच कुछ चौंकाने वाले आंकड़े भी सामने आए है जो यह गवाही दे रहे है कि घर से समारोह स्थल के बीच की सड़क पर मौत दौड़ रही है। दरअसल रविवार को और बीचे सप्ताह सड़क हादसों को लेकर कुछ ऐसी दर्दनाक घटनाएं सामने आई है जिनमें ज्यादातर उन लोगों की मौतें हुई है जो कहीं न कहीं शादी समारोह में शरीक होने जा रहे थे या वहां से लौट रहे थे।

शादी समारोह से लौट रहे थे, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
भवानीमंडी के भीमनगर निवासी राहुल बैरवा (19) पुत्र हरिराम और पिन्टू सुथार लेदी चौराहा के समीप शनिवार रात शादी समारोह में भाग लेकर बाइक से भवानीमंडी की ओर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे पिंटू की मौके पर ही मौत हो गई और राहुल की झालावाड़ में उपचार के दौरान रात को ही मौत हो गई।

परिचित की मदद करना पड़ा भारी, गवाई जान
भालता/घाटोली. थाना क्षेत्र के सागोडिय़ा गांव के पास बेकाबू वैन द्वारा पीछे से बाइक को टक्कर मारने से व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि १ घायल हो गया। घाटोली निवासी कथावाचक पं. बालकिशन शर्मा (62) सुबह पत्नी मधुबाई और बहन कांताबाई के साथ बाइक से जीरापुर शादी में शामिल होने जा रहे थे। सागोडिय़ा गांव के पास किसी परिचित की बाइक खराब होने पर मदद करने के लिए बालकिशन पत्नी मधुबाई को बोरखेड़ी गांव के पास छोड़कर वापस आए। बाइक को स्टार्ट करने का प्रयास करने के दौरान ही मध्यप्रदेश की ओर से आ रही बेकाबू वैन ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी। इससे बालकिशन और परिचित पाटड़ीखेड़ा निवासी रामलाल लोधा दूर जा गिरे। वहीं बेकाबू वैन भी गड्ढे में गिर गई। ग्रामीण दोनों घायलों को निजी वाहन से झालावाड़ ले गए, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने बालकिशन को मृत घोषित कर दिया।

बस की टक्कर से कार सवार दूल्हे सहित 6 लोग घायल
असनावर थाना क्षेत्र में रविवार को जूनाखेड़ा चौराहे पर बारात लेकर जा रही बस और दुल्हे की कार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इससे कार सवार 6 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि दुल्हा ललित पाटीदार जूनाखेड़ा से दूधाखेड़ी सम्मेलन में भाग लेने जा रहा था। इसी दौरान बारात लेकर जूनाखेड़ा जा रही बस ने सुबह कार को टक्कर मार दी। इसमें दुल्हे सहित कार चालक मोहनलाल पाटीदार, कौशल, शिवानी, दीक्षा, किरण पाटीदार घायल हो गए। घायलों को एसआरजी अस्पताल में भर्ती कराया है।