
कोटा .
गत माह भामाशाह मंडी से ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित चोरी हुआ किसान का 52 बोरी धनिया मंडी के सिक्यूरिटी गार्ड की मिलीभगत से हुआ है। अनंतपुरा पुलिस ने मंगलवार को चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार कर एक लोडिंग वाहन बरामद कर लिया। दोनों अभियुक्तों से पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने सिक्युरिटी गार्ड की मिलीभगत से धनिया चोरी करना कबूला।
Read More: कोटा के इस गांव में पानी नहीं उठने देता बेटियों की डोलियां, वीरान हो रहा गांव, स्कूल छोड़ मजदूरी कर रहे बच्चे
अनंतपुरा थानाधिकारी अनिल जोशी ने बताया कि किसान रामविलास गुर्जर ने 19 मार्च को दी रिपोर्ट में बताया था कि भामाशाह मंडी में रात में एक दुकान के बाहर से उसका 52 बोरी धनिया भरा ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी हो गया। वहीं एक ओर किसान दुर्गेश कुमार ने भी 5 अप्रेल को शिकायत दी कि 15 मार्च को उसका टै्रक्टर भी भामाशाह मंडी से चोरी हो गया।
Read More: सीएम आ रही कोटा हुस्नआरा के शहजादे का नाम रखने, इस राजा की ताजपोशी होगी ऐसी कि देखती रह जाएगी दुनिया
पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू की और सूचनाओं के आधार पर पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पांचों आरोपितों को दो दिन के पीसी रिमार्ड पर लेकर पूछताछ की तो उन्होंने मंडी के सिक्यूरिटी गार्ड मोहनलाल को भी वारदात में शामिल होना बताया। गार्ड मोहनलाल से पूछताछ की तो खजूरी निवासी हरीशचंद को वारदात में शामिल होना बताया। इस पर पुलिस ने हरीशचंद को खजूरी से गिरफ्तार कर पिकअप बरामद की है।
मंडी में ही छिपाया
पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की तो मंडी से चुराया धनियां मंडी में ही पानी की टंकी के पास रखा हुआ बताया। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और 52 बोरी धनिया बरामद किया।
Published on:
11 Apr 2018, 1:04 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.