
अब मुश्किल में फंसे राजावत, पीएम तक पहुंची शिकायत
कोटा. अवैध खनन का समर्थन और घडिय़ालों को मारने के लिए लोगों को उकसाने का बयान देकर लाडपुरा विधायक भवानी सिंह राजावत एक बार फिर फंस गए हैं।
पीपुल्स फॉर एनीमल्स के प्रदेश संयोजक बाबू लाल जाजू ने उनके बयान को सुप्रीम कोर्ट की अवमानना करार देते हुए प्रधानमंत्री, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
राजावत के बयान को लेकर वन्य जीव प्रेमियों में आक्रोश है। जाजू ने शिकायत में कहा कि उच्चतम न्यायालय ने प्रदेश की सभी नदियों से बजरी खनन पर रोक लगा रखी है। प्रदेश सरकार को इस आदेश की कड़ाई से पालना कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। ऐसे में राजावत चम्बल में अवैध खनन करने और घडिय़ालों को मारने के लिए लोगों को उकसा रहे हैं।
.... आखिर क्यूं कहा स्टूडेंट्स ने ऐसा कि इस कॉलेज में प्रवेश लेकर नहीं करना अपने भविष्य के साथ खिलवाड़
जब कानून बनाने वाले ही कानून तोडऩे के लिए लोगों को उकसाएंगे तो प्रदेश की कानून-व्यवस्था खतरे में पड़ जाएगी।
अवमानना प्रकरण दर्ज करने की मांग
जाजू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर राजावत के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को लिखे पत्र में राजावत के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
कोटा की इस बस्ती में मचाया करंट ने आतंक, हुई एक की मौत कई घायल
पहले भी खोला था मोर्चा
जाजू विधायक राजावत के खिलाफ पहले भी मोर्चा खोल चुके हैं। पिछले साल राजावत ने घडिय़ालों को बंदूक से उड़ा देने का बयान दिया था। इसके बाद उन्होंने विधायक के खिलाफ वन्य जीव अधिनियमों में मामला दर्ज कराया था। सफाई देने के बावजूद राजावत अभी इस मामले में फंसे हुए हैं।
Published on:
9 Jun 2018, 12:12 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.