18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG: रिश्तों का खून: एक कट्टा गेहूं के लिए बड़े भाई ने छोटे को उतार डाला मौत के घाट, फावड़े से फोड़ा सिर

झालावाड़ जिले के झिझनिया गांव में मंगलवार रात बड़े भाई ने एक कट्टा गेहूं के लिए छोटे भाई की हत्या कर दी। बाद में हत्या को हादसे में बदलने की कोशिश की।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Apr 04, 2019

Murder

OMG: रिश्तों का खून: एक कट्टा गेहूं के लिए छोटे भाई को उतार डाला मौत के घाट

बकानी. झालावाड़. झिझनिया गांव में मंगलवार रात सगे भाई ने एक कट्टा गेहंू के लिए सगे भाई की हत्या कर दी। थानाधिकारी बलवीरसिंह ने बताया कि मृतक के बड़े भाई रायसिंह लोधा (40) ने मामला दर्ज कराया कि उसका छोटा भाई पुरीलाल उर्फ कालू (28 ) और नन्दलाल उर्फ बीडिया (23) दोनों ही माता-पिता के साथ रहते हंै। दो दिन पूर्व एक अप्रेल को मां भेरीबाई ने एक कट्टा गेहूं बेच दिए, इसी बात को लेकर दोनों भाइयों में झगड़ा हुआ था।

BIG News: कोटा पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, आईपीएल मैच पर 538 करोड़ का सट्टा पकड़ा

मंगलवार रात फिर से पूरीलाल और नन्दलाल के बीच झगड़ा हो गया। रायसिंह ने बताया कि इसी दौरान वह पिता से मिलने उनके घर गया था, जहां पहले से दोनों भाई झगड़ रहे थे, इस पर भांजे छीतर दोनों को समझा रहा था, इसी दौरान आवेश में आकर मझले भाई पूरीलाल ने छोटे भाई नन्दलाल पर पास में रखे फावड़े से हमला कर दिया, इससे गम्भीर चोंट पहुंची और उसकी मौत हो गई।

Read More: शराब के खिलाफ नारी शक्ति के तेवर तीखे, कोटा में धरने पर बैठी 4 महिलाओं की बिगड़ी तबीयत

परिजन घायल अवस्था में नन्दलाल को बकानी अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों न मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर बकानी पुलिस थाना प्रभारी बलवीर सिंह मय जाप्ते के पहुंचे और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बुधवार सुबह अतिरिक्त जिला पुलिस अधिक्षक चन्दनदान बारहट पहुंचे और मौका-मुआयना कर घटना की जानकारी ली। वहीं पुलिस ने फावड़ा जब्त कर वारदात स्थल से खून के सैंपल लिए।

Read More: चुनावी ड्यूटी से बचने की तरकीब, साहब मैं बीमार हूं, घर में बेटी की शादी है, रहम कीजिए, पढि़ए कैसे-कैसे बहाने...

हत्या को हादसा बनाने की कोशिश
परिजनों ने झिझनिया गांव के पास कोटा-भोपाल मेगा हाइवे 89 पर झालावाड़ रोड की तरह पुलिया के नीचे मृतक की बाइक फैंक कर पूरी घटना को हादसे में तब्दील करने का प्रायास किया, वहीं परिजनों ने घटना स्थल पर पानी डाल कर सबूत मिटाने की भी कोशिश की। लेकिन पुलिस को संदेह होने पर परिजनों से सख्ती से पूछताछ की तो घटना सामने आ गई।

BIG News: कोटा की प्राइम लोकेशन पर यूआईटी बनाएगी आवासीय कॉलोनी, 25 करोड़ का पार्क और लग्जरी होंगी सुविधाएं!

10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद से ही आरोपी पूरीलाल फरार चल रहा था। एसपी राममूर्ति जोशी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरपीएस चन्दनदान बारहठ, पुलिस अधीक्षक आरपीएस अतुल साहू के निर्देशन पर टीम का गठन कर आरोपी को मुखबिर की सूचना पर भूमाड़ा गांव के पास से गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी। थानाधिकारी बलवीरसिंह, एएसआई अशोक कुमार, हैड कास्टेबल, रामलाल, दुर्गाशंकर, कास्टेबल लाजपत, झाबरमल, रामावतार, रामकेश और रोहिताश्र सम्मलित थे।