10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ी लापरवाही : बोर्ड परीक्षा में भौतिक विज्ञान की जगह बांट दिया लेखाशास्त्र का पर्चा

12वीं बोर्ड परीक्षा का मामला, दस परीक्षा केन्द्रों को सील कर बंटवाई फोटो कॉपी          
2 min read
Google source verification
भौतिक विज्ञान की जगह आया लेखाशास्त्र का पेपर

भौतिक विज्ञान की जगह आया लेखाशास्त्र का पेपर,भौतिक विज्ञान की जगह आया लेखाशास्त्र का पेपर,भौतिक विज्ञान की जगह आया लेखाशास्त्र का पेपर

कोटा. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से इन दिनों 12वीं बोर्ड की परीक्षा चल रही। कोटा शहर के दस परीक्षा केन्द्रों पर शुक्रवार को भौतिक विज्ञान के पेपर की जगह लेखाशास्त्र का पेपर आ गया। सूचना पर शिक्षा विभाग में हड़कम्प मच गया। आनन-फानन में उडऩ दस्ते के अधिकारियों को मौके पर भेजकर केन्द्रों को सील किया। उसके बाद पेपरों की फोटोकॉपी करवाकर परीक्षा करवाई। इस कारण कई परीक्षा केन्द्रों पर आधा घंटे देरी से परीक्षा शुरू हुई। गनीमत रही कि लेखा शास्त्र का पेपर भी आज ही था, इस कारण पेपर आउट नहीं हुआ।

Read More : आर्थिक मंदी और अब कोरोना वायरस की चपेट में
व्यापार,सर्राफा बोर्ड के फागोत्सव में जानिए क्या बोले व्यापारी


यह है मामला...

केन्द्रों पर सुबह 8 बजे जैसे ही पेपर खोलने का समय हुआ तो केन्द्राधीक्षकों ने भौतिक विज्ञान पेपर के बंडल खोले तो उनकी जगह लेखाशास्त्र के पेपर निकले। एक-एक कर दस केन्द्रों से पेपर कम पडऩे की सूचना अधिकारियों को मिली। अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा परीक्षा केन्द्रों को सील कर दिया। अधिकारियों ने बोर्ड की गोपनीय शाखा के अधिकारियों से बात की। उनके आदेश पर आस-पास के केन्द्रों से कुछ पेपर मंगवाए तो कुछ केन्द्रों पर फोटोकॉपी करवाकर विद्यार्थियों को पेपर बांटे गए। इस कार्य के कारण आधा घंटे देरी से परीक्षा शुरू हो सकी। सूत्रों ने बताया कि सबसे ज्यादा समस्या 50 पैकेट के बंटल में हुई। इसमें कहीं 20 तो कहीं 30 ही पेपर निकले। हालांकि अधिकारियों ने विद्यार्थियों को पेपर के लिए अतिरिक्त समय दिया।

Read More : 10 हजार रुपए की रिश्वत के साथ प्रवर्तन निरीक्षक गिरफ्तार

शहर के दस परीक्षा केन्द्रों पर 12वीं बोर्ड के भौतिक विज्ञान के पेपर की जगह लेखाशास्त्र का पेपर आ गए। इससे पेपर कम पड़ गए। केन्द्राधीक्षकों की सूचना पर अधिकारियों की टीमों ने उन्हें सील कर दिया। बोर्ड की गोपनीय शाखा के अधिकारियों के आदेश पर कुछ केन्द्रों से अतिरिक्त पेपर मंगवाए तो कुछ जगहों पर फोटोकॉपी करवाकर पेपर बंटवाए। बच्चों को अतिरिक्त समय देकर परीक्षा करवाई।
गंगाधर मीणा, जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय, कोटा