
कोटा. कोटा जिले के मोड़क थाना क्षेत्र के दरा कनवास मार्ग पर गुरुवार देर रात जीप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौके पर मौत हो गई। मोटरसाइकिल पर सवार दो किशोरियां गंभीर घायल हो गई। दुर्घटना में सड़क पर पैदल जा रहा राहगीर भी चपेट में आने से गंभीर घायल हो गया।
क्या आप जानते हैं: खराब प्रदर्शन वाली ट्रेनों और स्टेशन को,राजधानी एक्सप्रेस रही अव्वल
जानकारी के अनुसार दरा स्टेशन निवासी छोटू सिंह पुत्र केसरीसिंह पड़ोसी किशोरियों सुल्ताना व पूजा को लेकर दरा कनवास रोड़ स्थित किशोर सागर हनुमान मंदिर में किसी कार्यक्रम में भाग लेने गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वापस दरा स्टेशन आ रहा था । रास्ते मे सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल के जोरदार टक्कर मार दी ।
‘इस हाथ ले, उस हाथ दे’ पर उतरी सरकार
दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनो युवतियां गंभीर घायल हो गई । दुर्घटना में सड़क पर पैदल जा रहा युवक सुनील खन्ना पुत्र हरबंस लाल भी घायल हो गया । सूचना पर हाईवे पेट्रोलिंग ने 108 से तीनों गंभीर घायलों को कोटा रैफर किया। वही मृतक युवक छोटूसिंह के शव को हाईवे पुलिस द्वारा मोड़क अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है । घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया । मोड़क पुलिस ने दोनो दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर कार्यवाही शुरू कर दी।