19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
BIG News: भाजपा प्रत्याशी बिरला बोले-राजस्थान की 25 सीटें जीतेंगे और कांग्रेस के सभी दिग्गज हारेंगे
Play video

BIG News: भाजपा प्रत्याशी बिरला बोले-राजस्थान की 25 सीटें जीतेंगे और कांग्रेस के सभी दिग्गज हारेंगे

लोकसभा चुनाव के परिणामों से उत्साहित कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला ने कहा, राजस्थान की सभी 25 सीटें बीजेपी जीतेगी। कांगे्रस के सभी दिग्गज एक-एक करके हारेंगे।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

May 23, 2019

कोटा. देशभर में लोकसभा चुनाव के परिणामों से उत्साहित कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला ने कहा, राजस्थान की सभी 25 सीटें बीजेपी जीतेगी। कांगे्रस के सभी दिग्गज एक-एक करके हारेंगे। लोकसभा चुनाव की मतगणना के नतीजे भाजपा के पक्ष में रहे हैं। कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में सुबह 9 बजे तक प्रथम चरण में भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला 25 हजार वोटों से आगे चल रहे थे। वहीं, दूसरे चरण में सुबह 10.30 बजे तक बिरला सभी जगहों से 53 हजार वोटों से आगे रहे। अलग-अलग राउण्डों में लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। दोपहर 12.30 बजे तक बिरला एक लाख वोटों से कांगे्रस प्रत्याशी रामनारायण मीणा से आगे चल रहे थे।

Read More: राजस्थान LIVE UPDATES: बिरला का जलवा कायम, एक लाख वोटों से आगे

उन्हें 413369 मत मिले हैं जबकि, रामनारायण मीणा को 274598 वोट ही मिले। हालांकि अभी मतगणना जारी है। बढ़त से उत्साहित बिरला ने कहा कि लोगों ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताया है। देश उन्हें दोबारा प्रधानमंत्री बनाना चाहता है। उन्होंने दावा किया कि राजस्थान की सभी 25 सीटें जितेंगे। वहीं, इवीएम मशीनों में गड़बड़ी के सवाल पर कहा कि कांगे्रस लोकतंत्र को भ्रमित करने में लगी हुई है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा पिछली बार की अपेक्षा अधिक बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। बिरला ने कहा कि एक-एक करके देश के जितने भी कांगे्रस के दिग्गज नेता है वो सब चुनाव हारेंगे।

Read More: दिलावर ने राहुल पर कसा तंज, कहा-विदेशी महिला के पेट से पैदा होने वाला कभी देश का भला नहीं कर सकता

महिलाओं में भी रहा जोश
चुनाव परिणामों के दौरान महिलाओं में भी जोश दिखाई दिया। वे भारत माता और मोदी की जयकारे लगाते नजर आईं। महिलाओं ने यूपी में भाजपा की बढ़त को भी सराहनीय बताया। महिला पदाधिकारी ने कहा कि यूपी में जनता ने महागठबंधन को सबक सिखाया है।

Read More: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक का सिर धड़ से अलग, 10 फीट दूर जा गिरी गर्दन, लोगों ने बस को लगाई आग

इधर, दिलावर ने राहुल पर कसा तंज

रामगंजमंडी से भाजपा विधायक मदन दिलावर ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि कांगे्रस ने चुनाव में जनता को भ्रमित करने के लिए कई हथकण्डे अपनाए। वे चुनावों में ऐसे मुद्दे लेकर आए थे जिससे देश की बर्बादी तय थी। उन्होंने कांगे्रस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विदेशी महिला के पेट से पैदा होने वाला शख्स देश का कभी भला नहीं कर सकता।