17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा में भाजपा पार्षद की दबंगई, करोड़ों के पार्क पर कब्जा कर बनाया मकान, अफसर भी कार्रवाई से कतराए

कोटा शहर में भाजपा पार्षद राकेश पुटरा ने नगर विकास न्यास के एक पार्क की करोड़ों रुपए की बेशकीमती जमीन पर कब्जा कर लिया है।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jun 08, 2019

encroachment on public park

कोटा में भाजपा पार्षद की दबंगई, करोड़ों के पार्क पर कब्जा कर बनाया मकान, अफसर भी कार्रवाई से कतराए

कोटा. भाजपा पार्षद राकेश पुटरा ने नगर विकास न्यास के एक पार्क की करोड़ों रुपए की बेशकीमती जमीन पर कब्जा कर लिया है। भाजपा शासन में लोगों ने इस संबंध में यूआईटी को शिकायत की थी, लेकिन राजनीतिक रसूखात के चलते शिकायतों को दबा दिया गया। अब फिर से शिकायत न्यास के पास पहुंच गई है।

BIG News: आरोप: नमाज पढ़कर घर लौट रहा युवक के सिर पर पुलिस ने मारा लठ, फिर लात-घूंसों से जमकर पीटा


में कमला उद्यान विस्तार में न्यास के डवलप पार्क में स्थानीय पार्षद राकेश सुमन पुटरा ने कई सालों से कब्जा जमा रखा है। पार्षद ने कब्जा कर पार्क के कुछ हिस्से में बाड़ा बनाकर उसमें गायें बांध रखी हैं। गायों के लिए भूसे का इंतजाम पार्क में ही कर रखा है। इतना ही नहीं पार्षद ने कमरा बनाकर वहां चौकीदार भी तैनात कर रखा है, जो पूरे परिवार के साथ वहां रह रहा है। लोगों का कहना है कि पार्क का लाभ स्थानीय लोगों व बच्चों को नहीं मिल पा रहा।

Read More: बड़ी खबर: राजस्थान सरकार अब कक्षा 6 से 10वीं तक के विद्यार्थियों को देगी 10 हजार, करना होगा बस ये काम

पार्क में पार्षद के डर के मारे न तो बच्चे खेलने जाते हैं, न ही स्थानीय लोग टहलने। पार्क में लगे बोरिंग में भी अवैध तार खम्भे पर डालकर कनेक्शन ले रखा है। पार्क का बोर्ड भी न्यास की ओर से लगाया गया था, लेकिन उसे उखाड़कर कमरे की दीवार के सहारे पटक रखा है। तत्कालीन न्यास सचिव मोहनलाल यादव ने वक्त अवैध कब्जा हटाने के संबंध में नोटिस भी दिया गया था, लेकिन बाद में राजनीतिक दबाव के चलते कार्रवाई रोक दी गई थी। स्थानीय नागरिक लगातार अवैध कब्जा हटाने की मांग कर रहे हैं।

BIG News: विधायक संदीप ने कांग्रेस पर कसा तंज: बोले-अब कहां दुबक कर बैठ गए कांग्रेस नेता, ईंट से ईंट बजा देंगे

पार्षद का कहना
पार्षद राकेश सुमन ने बताया कि कमला उद्यान की यह जगह रामलाल, रामकरण व पप्पू माली की थी। उन्होंने इस जमीन को नरेन्द्र खण्डेलवाल को बेच दी। खण्डेलवाल ने इस जमीन पर प्लानिंग काट दी और इस स्थान पर पार्क बना दिया। पुटरा ने बताया कि बाकी जगह के तो पट्टे बन गए, लेकिन पार्क के आधे हिस्से में कुएं की जमीन 3-4 बिस्वा खेत मालिक के नाम ही खाते में दर्ज है। मैंने पार्क पर कोई कब्जा नहीं कर रखा। खेत मालिक ने इसकी देखरेख के लिए मुझे कह रखा है। इसलिए मैं वहां गोशाला खोलकर गायों की सेवा कर रहा हूं। एक चौकीदार भी लगा रखा है। कब्जे की जो भी लोग शिकायत कर रहे हैं, वह गलत है।

Read More: धारीवाल ने खोजा कोटा को जाम से आजाद करने का फॉर्मूला, आज शाम जनता के सामने रखेंगे ट्रैफिक प्लान

पार्षद ने पार्क पर अवैध कब्जा कर रखा है, इसकी मुझे कोई जानकारी नहीं है, न किसी ने मुझे बताया। अगर उसने कब्जा कर रखा है तो तुरन्त वहां से हटाया जाएगा और पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी।
भवानीसिंह पालावत, सचिव, नगर विकास न्यास, कोटा