30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में फिर गूंजा ‘सर तन से जुदा’ का स्लोगन… BJP नेता के घर के बाहर मिला धमकीभरा पोस्टर; मचा हड़कंप

राजस्थान में एक बार फिर सर तन से जुदा का स्लोगन गूंज उठा है। कोटा शहर के उद्योगनगर थाना क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ता के घर के बाहर धमकी भरा लेटर मिलने से हड़कंप मच गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Lokendra Sainger

•

Updated: 12 Apr 2024, 11:45 AM IST

kota_news.jpg

राजस्थान में एक बार फिर सर तन से जुदा का स्लोगन गूंज उठा है। कोटा शहर के उद्योगनगर थाना क्षेत्र में बीजेपी कार्यकर्ता के घर के बाहर कोई अज्ञात व्यक्ति धमकी भरा लेटर रखकर चला गया। सुबह मकान के बाहर धमकी भरा कागज मिलने पर कॉलोनी में दहशत फैल गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कागज को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है।


इस लेटर में धमकीभरे अंदाज में लिखा है 'अल्लाह का पैगाम, गुस्ताख रसूल की एक ही सजा, सर तन से जुदा, सर तन से जुदा, सुन अब तुझे तेरा राम बचाता है, या तेरा हिंदू धर्म। अब तेरी आवाज भी बंद हो जाएगी। अब हम तुझे नहीं छोड़ने वाले हैं। अल्लाह के बंदे हैं, अब तेरा सर तन से जुदा होकर रहेगा। मनोज.. अब तेरा समय आ गया है और अब तुझे और तेरे परिवार को हमसे कौन बचाता है। आखिरी लाइम में लिखा है, अल्लाह हाफिज।

यह भी पढ़ें : रविंद्र सिंह भाटी के खिलाफ आज PM मोदी बनाएंगे माहौल, क्या कैलाश चौधरी की जीत होगी पक्की?

भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष मनोज सुमन का कहना है कि सुबह 7 बजे करीब मकान के गेट पर एक कागज नीचे पड़ा हुआ मिला। दोनों कागजों में सर तन से जुदा, सर तन से जुदा' की धमकी लिखी हुई थी। उन्होंने कहा कि वो मंडी में लहसुन का काम करते है। जनवरी महीने में अयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कॉलोनी में भगवा झंडे लगाए थे। मंदिर के पास बकरा बांधने को लेकर भी विवाद हुआ था।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों के अब ऐसे होंगे ट्रांसफर, विभाग ने की गाइडलाइन जारी

उन्होंने आगे बताया कि जनवरी महीने में तीन दिन 19, 21 व 24 को विवाद हुआ था। मुझे जान से मारने व बम से उड़ाने की धमकी दी थी। जिसकी शिकायत थाने में दी थी। उस घटना के बाद आज अज्ञात व्यक्ति मेरे मकान के बाहर धमकी भरा लेटर लगाकर गया है। पूरा परिवार दहशत में है। थाना SHO जितेंद्र सिंह ने बताया कि मनोज की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें : CM भजनलाल सुबह-सुबह पहुंचे सेंट्रल पार्क, सीएम को देखकर लोग रह गए हैरान