18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
Alwar Rape Case: भाजपा विधायकों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, कहा-राजस्थान की जनता से माफी मांग इस्तीफा दे गहलोत
Play video

Alwar Rape Case: भाजपा विधायकों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन, कहा-राजस्थान की जनता से माफी मांग इस्तीफा दे गहलोत

राजस्थान के अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र में हुआ सामूहिक बलात्कार का मामला गर्माने लगा है। भाजपा विधायकों ने सीएम अशोक गहलोत से इस्तीफा देने की मांग की है।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

May 09, 2019

कोटा. राजस्थान के अलवर जिले के थानागाजी क्षेत्र में हुआ सामूहिक बलात्कार का मामला गर्माने लगा है। राजस्थान सहित पूरे देश में सोशल मीडिया पर घटना को लेकर लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा देने की मांग जोर पकड़ रही है। कोटा में इस घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जिला कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंप घिनौनी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।

Read More: बड़ी खबर: नियमों में बदलाव, टीचर बनने के लिए अब यह हो गया जरूरी, पढि़ए खास खबर

भाजपा विधायक संदीप शर्मा, मदन दिलावर व कल्पना देवी ने गुरुवार को कार्यकर्ताओं के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे। विधायक शर्मा ने कहा, इस घटना से पूरा प्रदेश शर्मसार हुआ है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

BIG News: लोकसभा चुनाव में बिरला को हराने की गुंजल पर साजिश रचने का आरोप, अमित शाह को भेजे सबूत

विधायक ने कहा कि यदि आरोपी वीडियो वायरल नहीं करते तो इस घटना की लोगों को जानकारी नहीं मिल पाती । उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों ने मुख्यमंत्री और शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर इस घटना को छुपाए रखा जो निंदनीय है। विधायक मदन दिलावर ने कहा कि लगातार महिलाओं पर हो रहे अत्याचार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे । इस घटना की लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने भी कड़े शब्दों में निंदा कर आरोपियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाने की मांग की। जिला अध्यक्ष हेमंत विजय ने कहा, कांग्रेस सरकार के उच्च अधिकारियों को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।

Read More: 5 दिन से लापता किशोर की जंगल में मिली लाश, जानवर खा गए सिर, शरीर को जगह-जगह से नोंचा

गौरतलब है कि अलवर जिले के थानागाजी के समीप 26 अप्रेल को एक दंपत्ति तालवृक्ष की ओर जा रहे थे कि थानागाजी बाईपास पर आरोपियों ने उन्हें रोककर रेत के टीलों में ले गए। वहां युवती के साथ सामूहिक बलात्कार कर घटना का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।