21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
विधायक बनते ही दिलावर के बदले तेवर, बोले-कानून हाथ में लेने से नहीं लगता डर, अफसरों को सिखाएंगे सबक
Play video

विधायक बनते ही दिलावर के बदले तेवर, बोले-कानून हाथ में लेने से नहीं लगता डर, अफसरों को सिखाएंगे सबक

रामगंजमंडी के नवनिर्वाचित विधायक मदन दिलावर ने बुधवार को फिर कहा है कि कानून हाथ में लेने से पीछे नहीं हटेंगे। अधिकारियों को सबक सिखाएंगे।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Dec 20, 2018

मोड़कस्टेशन (कोटा) . रामगंजमंडी के नवनिर्वाचित विधायक मदन दिलावर ने बुधवार को फिर कहा है कि वे अपने बयान पर कायम हैं यदि अधिकारी जनता के जायज कामों को नहीं करेंगे और नियम-कानून की पालना नही करेंगे तो हम जनता के कामों के लिए कानून हाथ में लेने से पीछे नहीं हटेंगे। ऐसे अधिकारियों को सबक सिखाएंगे। दिलावर ने यह बात बुधवार को उनका वीडियो वायरल होने के संबंध में पूछेे गए सवाल के जवाब में कही।

OMG: सोना-चांदी के जेवर के लिए 90 साल की महिला को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, खेत में फेंकी लाश

 

वायरल हो रहे वीडियो में दिलावर कानून तोडऩे से भी गुरेज नही करने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। सोमवार को मोड़क स्टेशन में स्वागत कार्यक्रम में दिलावर ने यह बात कही थी। पत्रिका से बातचीत में दिलावर ने दोहराया कि वे अपने बयान पर कायम हैं। दिलावर वीडियो में यह भी कहते सुनाई दे रहे हैं कि भले ही प्रदेश में किसी की भी सरकार हो लेकिन रामगंजमंडी विधानसभा में भाजपा की सरकार है। यदि अधिकारी नियम कानून की पालना नहीं करेंगे तो जनता के काम करवाने के लिए हम किसी भी स्तर तक जा सकते हैं। सरकार किसी की भी हो हमें अधिकारियों से काम करवाना आता है।

Read More: स्पीड से कोटा से बूंदी जा रही कार हाइवे पर 4 बार पलटी, दो युवकों की दर्दनाक मौत, दो युवतियों की हालत नाजुक

 

गौरतलब है कि सोमवार को मोड़क दौरे पर पहुंचे रामगंजमंडी विधायक के संबोधन का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें नवनिर्वाचित विधायक मदन दिलावर पुलिस प्रशासन को हिदायत देते हुए नजर आ रहे है। वीडियो में दिलावर कह रहे हैं कि सरकार किसी की भी हो रामगंजमंडी विधानसभा में तो भाजपा की ही सरकार चलेगी। अगर कोई हमारे आड़े आएगा तो हम कानून तोडऩे से भी पीछे नहीं रहेंगे। सभी अधिकारी कानून के मुताबिक काम करें।