7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Nikay Chunav: ‘बीजेपी बिकाऊ बैलों को वापस नहीं लेगी’, कोटा में मदन दिलावर का प्रहलाद गुंजल पर तंज

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गुंजल कभी बसपा तो कभी कांग्रेस में बिक जाते हैं। भाजपा बिकाऊ बैलों को वापस नहीं लेगी। जनता चोरों-लुटेरों को नहीं चुनती। दिलावर ने निर्दलीयों को भी बिकने वाला बताते हुए वोट न देने की अपील की।
2 min read
Google source verification

कोटा

image

Arvind Rao

Sep 07, 2026

madan dilawar targets prahlad gunjal

Minister Madan Dilawar in Kota (Patrika Photo)

रामगंजमंडी (कोटा): कोटा में रामगंजमंडी नगर पालिका चुनाव प्रचार के दौरान शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल पर तीखा हमला बोला। दिलावर ने गुंजल पर बार-बार दल बदलने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे नेताओं को वापस नहीं लेगी। दिलावर बोले, प्रहलाद गुंजल कभी बसपा में बिक जाते हैं, कभी कांग्रेस में बिक जाते हैं और अब भाजपा में आने की कोशिश कर रहे हैं।

मदन दिलावर ने आगे कहा कि जहां बिक गए वहीं रहो, भाजपा बिकाऊ बैलों को वापस नहीं लेगी। उन्होंने दावा किया कि रामगंजमंडी की जनता ने लोकसभा चुनाव में गुंजल को करीब 27 हजार वोटों से हराया था। अबकी बार आए तो 50 हजार से हराएगी। मंत्री दिलावर बोले, रामगंजमंडी की जनता ईमानदार लोगों को चुनती है, लुटेरों और चोरों को नहीं।

'निर्दलीय भी बिकने वाले'

मंत्री मदन दिलावर ने यह भी कहा कि निर्दलीय जीतने के बाद पैसा लेकर बिक जाते हैं। इसलिए निर्दलीयों को वोट देकर अपना वोट खराब मत करना। उन्होंने कहा, निर्दलीय भी बिकने वाले लोग होते हैं।

'सुकेत में गूंज रहा है भाजपा का विश्वास'

मदन दिलावर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, आज सुकेत नगर पालिका क्षेत्र में विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील की। देवतुल्य जनता से मिले स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद से स्पष्ट है कि सुकेत में कमल खिलने जा रहा है। आइए, भाजपा के पक्ष में मतदान कर सुकेत के विकास को नई गति दें।

उन्होंने आगे लिखा, सुकेत में खिलेगा कमल, बनेगा भाजपा का बोर्ड! आज सुकेत के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क के दौरान घर-घर जाकर अपनों से मिलने और संवाद करने का अवसर मिला। कहीं स्नेह मिला, कहीं आशीर्वाद और कहीं विकास के लिए उम्मीदों से भरी बातें सुनने को मिलीं। जनता का यह आत्मीय जुड़ाव और विश्वास बता रहा है कि सुकेत विकास, सुशासन और मजबूत नेतृत्व के साथ आगे बढ़ने का मन बना चुका है।

मदन दिलावर ने एक्स पर लिखा, सुकेत के विभिन्न वार्डों में घर-घर पहुंचे तो हर मुलाकात अपनेपन की एक नई कहानी कहती नजर आई। कहीं बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया, कहीं माताओं-बहनों ने स्नेह दिया, तो कहीं युवाओं ने विकास के संकल्प के साथ कदम से कदम मिलाने का विश्वास दिलाया। इन आत्मीय मुलाकातों के बीच भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान की अपील की। सुकेत के विकास, जनसेवा और बेहतर भविष्य के संकल्प के साथ भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से मैदान में जुटा है।