8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG: कल कोटा से गुजरेगा 25 फीट ऊंचा और 20 चौड़ा यह भीमकाय, आधे शहर में रहेगा ब्लैक आउट

आरएपीपी के लिए भारी भरकम बॉयलर लेकर रावतभाटा जा रहे ट्रोले को बुधवार रात शहर से गुजरा जाएगा। रात से सुबह तक शहर के कई इलाकों में बिजली बंद रखी जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 27 Nov 2018, 11:30 PM IST

Rapp Rawatbhata

OMG: कल कोटा से गुजरेगा 25 फीट ऊंचा और 20 चौड़ा यह भीमकाय, आधे शहर में रहेगा ब्लैक आउट

कोटा. आरएपीपी के लिए भारी भरकम बॉयलर लेकर रावतभाटा जा रहे ट्रोले को बुधवार रात शहर से गुजरा जाएगा। ट्रोले के विद्युत लाइनों को छूने की आशंका के चलते रात से सुबह तक शहर के कई इलाकों में बिजली बंद रखी जाएगी। केईडीएल के सीओओ अभिजॉय सरकार ने बताया कि ट्रोले में रखे बॉयलर की ऊंचाई करीब 25 फीट और चौडाई 20 फीट है।

Read More: पूर्व मंत्री ने सीएफसीएल प्रबंधन को दी चेतावनी, कहा-हमारे किसानों को यूरिया नहीं मिला तो फैक्ट्री से नहीं निकलने देंगे रैक

इस कारण ट्रोले के शहर से गुजरने के दौरान विद्युत लाइनों को छूने की आशंका है। इसे देखते हुए ट्रोला जिस क्षेत्रों से गुजरेगा वहां एहतियात के तौर पर बुधवार रात कुछ घंटों के लिए बिजली बंद रखी जाएगी। ट्रोले के साथ लाइनों की मरम्मत में लगी टीमें भी चलेंगी। ट्रोले के आगे बढऩे पर पिछले क्षेत्र में बिजली बहाल कर दी जाएगी। ट्रोला बुधवार रात 11 बजे नांता से रवाना होगा और देर रात 2 बजे तक कुन्हाड़ी पार करेगा। इस दौरान रात 11 से देर रात 2 बजे तक, नांता, सकतपुरा, कुन्हाड़ी में बिजली बंद रहेगी।

BIG NEWS: रफ्तार से कोटा आ रहा सोयाबीन से भरा ट्रक पलटा और घिसटता हुआ दुकानों तक पहुंचा, सड़कों पर दरारें...

देर रात 2 बजे से गुुरुवार सुबह 4 बजे तक नयापुरा, एसपी सर्किल, पुलिस लाइन, सिविल लाइन, जेल रोड व बोरखेड़ा क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी। बोरखेड़ा से सुबह 4 बजे ट्रोला देवली अरब रोड होते हुए रावतभाटा जाएगा। इसके चलते गुरुवार सुबह 4 से 7 बजे तक देवली अरब रोड, बख्शी स्प्रेंडेल्स स्कूल, राजनगर, रायपुरा में बिजली बंद रहेगी। ट्रोले की गति व निकलने में लगने वाले समय के आधार पर बिजली बंद होने के समय में परिवर्तन हो सकता है। ट्रोला अभी डाबी रोड पर कोटा थर्मल पर खड़ा किया गया है।