10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG: कोटा में युवक और युवती झूले फांसी के फंदे पर, परिवार में मचा कोहराम

रामपुरा कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती ने मंगलवार देर रात और उद्योग नगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 25 Apr 2018, 8:14 PM IST

suicide

आत्महत्या

कोटा . रामपुरा कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती ने मंगलवार देर रात और उद्योग नगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी में रखवाकर परिजनों की सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Breaking News: दबंगों की दबंगई- बूंदी में दलित दूल्हे को घोड़ी पर बैठने से रोका, देर रात पुलिस पहरे में निकली निकासी

रामपुरा कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती ने मंगलवार रात घर पर ही फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है।
एएसआई लोकेश्वर सिंह ने बताया कि अग्रसेन बाजार निवासी रेखा सिंह (19) साड़ी की दुकान पर काम करती थी। मंगलवार को वह काम पर नहीं गई। उसके परिजन घर से बाहर किसी काम से गए हुए थे।

Big News: कम भाव में बिका लहसुन तो किसान ने खेत में खाया जहर, 5 दिन में 2 अन्नदाता की मौत, एक की हालत नाजुक

घर पर अकेली रेखा ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसकी मां के फोन किया तो रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को सूचना दी। उन्होंने जाकर देखा तो वह फंदे पर लटकी हुई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से शव उतारकर मोर्चरी में रखवाया। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। खुदकुशी के कारणों की जांच की जा रही है।

Breaking News: कोटा में आसाराम भक्तों ने किया हवन यज्ञ, फैसला सुनते ही आंखों से बह निकले आंसू

इधर, युवक ने की खुदकुशी

उद्योग नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने बुवधार को घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। एएसआई सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रेमनगर निवासी जितेन्द्र बैरागी (30) ने घर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने बताया कि वह कबाड़े की दुकान पर काम करता था। खुदकुशी का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों सो सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है।