10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
घर के बाहर खेल रही मासूम को टॉफी के बहाने खेत पर ले गया किशोर, फिर दरिंदगी कर सड़क पर फेंका
Play video

घर के बाहर खेल रही मासूम को टॉफी के बहाने खेत पर ले गया किशोर, फिर दरिंदगी कर सड़क पर फेंका

जिले के खैरूना गांव में एक किशोर द्वारा मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 12 Jun 2018, 4:05 PM IST

बारां. जिले के खैरूना गांव में एक किशोर द्वारा मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना का पता मंगलवार सुबह परिजनों द्वारा बालिका को अस्पताल में भर्ती कराने पर लगा। सूचना पर पुलिस मौके पहुंची और मामले की जानकारी ली। आरोपित किशोर के खिलाफ ममाला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read More:फर्जी आंगनबाड़ी अधिकारी के खिलाफ जयपुर में 23 मामले दर्ज

जानकारी के अनुसार भंवरगढ़ थाना क्षेत्र के खैरूना गांव में 8 वर्षीय बालिका सोमवार रात अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपित किशोर आया और उसे टॉफी देने के बहाने बहला फुसलाकर अपने साथ पास के खेत में ले गया। जहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे घर के बाहर फेंक गया।

Read More: 20 दिन में बन चुके है 2500 से ज्यादा चालान कहीं आप न हो जाए शिकार


बालिका की रोने की आवाज सुन परिजन उसे घर के अंदर ले गए। रात को उसकी तबीयत खराब हो गई। सुबह परिजन बालिका को बारां अस्पताल लेकर पहुंचे।

जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दुष्कर्म होने की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपित किशोर की तलाश शुरू की। मुखबिरों से सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर आरोपित किशोर को निरुद्ध किया।