22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपने प्रेमजाल में फंसा, कर देती है पति को बर्बाद, आखिर कब थमेगा राजस्थान में लुटेरी दुल्हनों का ये गंदा खेल

धोखाधड़ी का मामला दर्ज, लाखों के गहने लेकर फरार हो गई दुल्हन, ससुराल पक्ष के लोग ले गए दो लाख रुपए |
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

•

image

Deepak Sharma

•

Jun 23, 2018

kota news

कोटा. शादी करके घर में आई नई दुल्हन को हमारे देश में जहाँ घर की लक्ष्मी का दर्जा दिया जाता है तो वहीँ उसके हाथ में घर की तिजोरी,अलमारी व अन्य सभी बहुमूल्य वस्तुओं की चाबियाँ भी सौंप दी जाती है | दरअसल ये उस बिटिया को मिलने वाला सम्मान भी है और परिवार के प्रति उसका स्नेह भी | लेकिन इसी प्यार और विश्वास का खून करके जब कोई दुल्हन फरार हो जाये तो...

कुछ ऐसा ही वाकया यहाँ भी घटित हुआ

दरअसल रावतभाटा थाना क्षेत्र के गांव धारड़ी निवासी एक दुल्हन फिल्मी स्टाइल में घर से लाखों रुपए के जेवर लेकर फरार हो गई। तो वहीं उस दुल्हन के परिजन भी दूल्हे पक्ष से दो लाख रुपए नगद लेकर चले गए।


इस पर पुलिस उप अधीक्षक राजाराम मीणा ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव धारड़ी निवासी जानकीलाल धाकड़ ने पुलिस में दर्ज करवाई रिपोर्ट में बताया कि बारां जिले के अंता तहसील के गांव केवड़ा निवासी चौथमल माली ने उसकी आर्थिक स्थिति खराब बताते हुए उसकी जमीनें गिरवी रखी होने की बात कहते हुए इन्हें छुड़ाने के लिए दो लाख रुपए की मदद की बात कही।


इसकी ऐवज में उसने उसकी पुत्री प्रिया माली से उसका विवाह करवा दिया। इसके बाद 14 जून को प्रिया अचानक घर से शादी के जेवर लेकर फरार हो गई। इस पर परिजनों ने उसके पिता से संपर्क किया तो वह भी गायब था।


जानकीलाल ने जब पुलिस को इसकी जानकारी दी तो पुलिस ने इस मामले में पिता व पुत्री के खिलाफ धोखाधड़ी कर रुपए हड़पने का मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी |

मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक प्रहलाद सिंह को सौंपी गई है। इस मामले में प्रारंभिक जानकारी में पिता-पुत्री के आन्ध्रप्रदेश के होने की जानकारी मिल रही है।