10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुल तैयार, मैडम का इंतजार

नगर विकास न्यास की ओर से करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी नदी पार क्षेत्र की जनता तकलीफ उठा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 24 Jun 2018, 3:05 PM IST

bridge

पुल तैयार, फिर भी जनता तकलीफ में


कोटा. नगर विकास न्यास की ओर से करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी नदी पार क्षेत्र की जनता तकलीफ उठा रही है। न्यास ने बैराज के समानान्तर पुल का निर्माण किया है। इसके निर्माण पर करीब 57.35 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं और भूमि आवाप्ति की राशि को मिलाकर करीब 85 करोड़ रुपए खर्च किए गए। पुल पूरी तरह तैयार है, लेकिन उद्घाटन के इंतजार में नदी पार जाने वाले लोग तकलीफ उठा रहे हैं। यहां संपर्क सड़क और पुल की कुल लम्बाई करीब 1200 मीटर है। करीब 15 दिन पहले लोड टेस्टिंग का कार्य भी पूरा लिया गया है।
सूत्रों के अनुसार न्यास प्रशासन मुख्यमंत्री से इस पुल का उद्घाटन कराने का प्रयास कर रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री से समय नहीं मिलने के कारण लोकार्पण नहीं हो पा रहा। पुल के चालू होने पर हर रोज नदीपार जाने वाले हजारों लोगों को राहत मिलेगी, वहीं पुराने शहर को भी लाभ होगा। इसके साथ ही वर्षों पुराने कोटा बैराज पर वाहनों का लोड कम हो जाएगा। कुन्हाड़ी से महावीर नगर क्षेत्र में जाने के लिए इस पुल से गढ़ पैलेस होते हुए सीएडी सर्किल की ओर आ सकेंगे।

अब कोटा में नि:शुल्क कोचिंग के साथ मिलेगी आवास-भोजन व्यवस्था


तीन विकल्प हो गए
चम्बल पर नयापुरा में पुल के दोहरीकरण के बाद बैराज के समानान्तर पुल बनने पर अब नदीपार जाने के लिए बैराज सहित तीन विकल्प हो गए। एेसे में भविष्य में बढ़ते यातायात के दवाब में नदी पार आने आने में आसनी होगी। नदीपार क्षेत्र में नई कॉलोनियों का विस्तार होने से आबादी बढ़ रही है।


अभी रहते हैं जाम के हालात
अभी बैराज पर आए दिन जाम के हालात रहते हैं, वहीं नयापुरा स्थित चम्बल पुल पर भी जाम लग जाता है। इसलिए लोगों की मांग है कि जल्द नए पुल को यातायात के लिए खोला जाए।


जल्द करेंगे लोकार्पण
कोटा बैराज के समानान्तर पुल बनकर तैयार है, जल्द ही इसका लोकार्पण कराने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार से बात करके लोकार्पण की तिथि तय की जाएगी। इसके चालू होने से लोगों को राहत मिलेगी। आर.के. मेहता, अध्यक्ष, नगर विकास न्यास