22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
अज्ञात वाहन ने मोटसाइकिल को मारी इतनी जबरदस्त टक्कर कि 50 मीटर तक घसीटता हुआ गया चालक
Play video

अज्ञात वाहन ने मोटसाइकिल को मारी इतनी जबरदस्त टक्कर कि 50 मीटर तक घसीटता हुआ गया चालक

बूंदी जिले में नैनवां थाना क्षेत्र में एनएच 148 डी पर बुधवार देर रात अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल चालक को कुचल दिया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 28 Jun 2018, 12:17 PM IST

बूंदी. बूंदी जिले में नैनवां थाना क्षेत्र में एनएच 148 डी पर बुधवार देर रात अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल चालक को कुचल दिया। सूचना पर रात डेढ़ बजे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नैनवां चिकित्सालय पहुंचा।

 

IB officer murder case : पति‍ इंटेलीजेंस में था, लेकि‍न पत्‍नी के मंसूबे नहीं भाप सका, प्रेमी के साथ मि‍लकर

 


नैनवां थाना क्षेत्र में रजलावता व समरावता गांव के बीच एनएच 148 डी पर बुधवार देर रात अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल चालक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल चालक वाहन के साथ करीब 50 मीटर तक घसीता हुआ चला गया। सूचना पर नैनवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव की शिनाख्त समरावता गांव निवासी देवलाल गुर्जर के रूप में की।

 

कोटा के इस highway पर है इतने घुमाव कि लगेगा कर रहे है रोलरकॉस्टर राइड

एएसआई बद्रीलाल ने बताया कि सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। शव का गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पिता मौजीराम ने बताया कि मृतक देवलाल रात नो बजे नैनवां आया था। देर रात वह वापस गांव जा रहा था तो अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। मृतक के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।