
जजावर. बूंदी. राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी ( national highway ) जजावर बायपास पर अलसुबह दो कंटेनरों की ( Truck Accident ) आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें वाहनों के चालक गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बूंदी अस्पताल ( Bundi Hospital ) रैफर कर दिया गया।
Read More: सीकर के बाद कोटा में दुल्हन का अपहरण: पुलिस के पुलिस के रवैये से दुखी पिता की सदमे से मौत, सड़कों पर उतरे लोग
जानकारी के अनुसार सुबह चार बजे के करीब नैनवां की ओर से आ रहे कंटेनर के ड्राइवर को नींद ( Sleeping ) की झपकी लग गई। इससे हिण्डोली की तरफ से सामने से आ रहे दूसरे कंटर से भिडंत हो गई। ( Road Accident ) टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कंटेनरों के आगे के हिस्से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। वाहनों के टकराने की आवाज सुन आसपास के गांवों के लोग मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे चालकों को बाहर निकाला और कस्बे के अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर अवस्था में बूंदी रैफर किया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अचानक हुई घटना के बाद दोनों वाहनों में बैठे ड्राइवर खलासी के चिल्लाने की आवाज सुनकर माताजी के झोपड़े गांव के लोग मदद को दौड़ पड़े। उन्होंने बड़ी मुश्किल से घायलों को कंटेनर से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस की मदद से बूंदी जिला अस्पताल पहुंचाया। 108 के गोपाल ने बताया कि आशिक (32) के पैर में फैक्चर की आशंका है। वही अशफाक (30) के सिर में गहरी चोट आई है। दोनों की हालत खराब है। दोनों कंटेनर हरियाणा के बताए जा रहे हैं।
BIG NEWS: कोटा में देर रात 4 दोस्तों को चाकूओं से गोदा, एक के पेट में घुसा खंजर, हालत नाजुक
हाइवे के दोनों तरफ लगा जाम
दोनों कंटेनर की भिड़ंत के बाद कंटेनर पूरे हाईवे पर घूम गए।जिससे दोनों तरफ से जाम लग गया।सूचना पाकर नैनवां पुलिस मौके पर पहुँची। जिसने क्रेन की मदद से सवा छह बजे जाम को हटवाया। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह की घटना होने से हालाकि बड़े साधनों की ही आवाजाही थी। यदि दिन में ये घटना होती तो और ज्यादा विकट समस्या पैदा हो जाती।
Read More: सावधान! बच्चों का एडमिशन करवाने से पहले देख लीजिए कितने खतरनाक हैं सरकारी छात्रावास
खतरनाक घुमाव से होते हैं हादसे
राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी ऐसे तो निर्माण हुआ जब से तकनीकी कारणों से फैल होता जा रहा है। जिसके परिणामस्वरूप आज भी सड़क कही जगह से उखड़ी पड़ी है। लेकिन जानकारों की माने तो राष्ट्रीय राजमार्ग पर अधिक घुमाव नही होना चाहिए। लेकिन क्षेत्र में 40 किलोमीटर दूरी के बीच 40 से ज्यादा घुमाव इस हाईवे पर सवालिया निशान लगाता है।