बारां से गए हैं 10 ऊंट
शेरगढ़ किले में शाम तक फिल्म निर्माण से जुड़े लोग सेट लगाने में व्यस्त रहे। यहां बैलगाडिय़ां, बकरियां, ऊंट व घोड़े आदि भी पहुंचना शुरू हो गया है। किले में फिल्म निर्माण कम्पनी की ओर से तैनात सुरक्षाकर्मी हर आने-जाने पर नजर रख रहे हैं। बारां कृषि उपज मंडी से शूटिंग के लिए 10 चालक अपने ऊंट लेकर शेरगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।