व्याख्यानमाला में मुख्यअतिथि रहे केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत ने कहा कि देश में धारा 370 ही सब झगड़ों की जड़ है। भारत में संविधान लागू करते समय धारा 370 पर अमल कर लिया जाता तो शायद आज देश में ये विक्रतियां देखने को नहीं मिलती। गोवंश की हत्याएं नहीं होती। गलत काम करने वाले नेस्तनाबूत होते। आजादी के बाद नेहरू व जिन्ना ने देश के दो टुकड़े करने का पूरा प्रयास किया। दोनों ने ही प्रधानमंत्री पद हथियाने के लिए धर्म के आधार पर देश को दो भागों में बांट तो दिया, लेकिन उस आधार की पालना नहीं हुई। देश में भारी मारकाट, जनहानि हुई। जम्मू को भारत का अंग बनाने की जिम्मेदारी नेहरू को दी गई, लेकिन उन्होंने जिम्मेदारी बखूबी पूरी नहीं की। जिन्ना हमेशा एक देश, दो विधान, दो प्रधान, दो निशान की बात करते थे। धारा 370 ही सब झगड़ों की जड़ है। आज भी भारत में संविधान वहां लागू हो गया, लेकिन वहां विशेषाधिकार प्राप्त है कि धारा 370 के कारण संविधान के नियम, उपनियम, कानून तब तक वहां लागू नहीं होंगे, जब तक वहां की विधानसभा में उक्त नियम, उपनियम, कानून का प्रस्ताव पास करके भारत सरकार को नहीं भेज दे।