18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BIG Breaking: सब्जी के गर्म कढ़ाव में गिरने से 4 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, मातम में बदली मुंडन की खुशियां

कोटा जिले में सीमलिया कस्बे के रेलगांव में अपने ही मुंडन कार्यक्रम में सब्जी के गर्म कढ़ाव में गिरने से चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jun 08, 2019

 Child death by scorching fire

BIG Breaking: सब्जी के गर्म कढ़ाव में गिरने से 4 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, मातम में बदली मुंडन की खुशियां

कोटा. होनी को कौन टाल सकता है लेकिन कई बार ऐसा हो जाता है जिसकों बयां करना भी मुश्किल हो जाता है। जो परिवार लंबे समय पर खुशियों का इंतजार कर रहा था वो पल आया भी लेकिन ये खुशियां दर्दनाक हादसे में तब्दील हो गई। घर में कोहराम मच गया। खुशियों की जगह लोगों को मातम में शामिल होना पड़ा।

Read More: ट्रंकोलाइज करने पर भालू हुआ आग बबूला, कार को मारा जोरदार मुक्का, गुस्सा देख कार में बैठे लोगों की अटकी सांसे

हुआ यूं, सिमलिया कस्बे के रेलगांव में शुक्रवार देर रात मुंडन कार्यक्रम में चार वर्षीय बालक सब्जी के गर्म कढ़ाव में गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों व लोगों ने बच्चें का निकाल तुरंत कोटा एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। जिस बच्चे का मुंडन कार्यक्रम था उसी की कढ़ाव में गिरने से मौत हो जाने से गांव में मातम छा गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

Read More: कोटा में भाजपा पार्षद की दबंगई, करोड़ों के पार्क पर कब्जा कर बनाया मकान, अफसर भी कार्रवाई से कतराए

जानकारी के अनुसार सिमलिया कस्बे के रेलगांव निवासी किसान पुष्पचंद बैरवा के पुत्र अंश बैरवा (4) का गांव में मुंडन कार्यक्रम था। खुशियों के गीत गूंज रहे थे कि अचानक अंश खेलते समय सब्जी से भरे गर्म कढ़ाव में गिर गया। बच्चे की चिल्लाने की आवाज सुन परिजन व रिश्तेदार दौड़ पड़े और बच्चे को कढ़ाव से निकाल तुरंत कोटा एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से झुलसे बच्चे को बर्न वार्ड में इलाज किया गया। शनिवार सुबह अंश का दम टूट गया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों की आंखों से आंसू टपक पड़े। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर कार्रवाई शुरू की। परिजनों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं चाहने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को साँेप दिया।

BIG News: आरोप: नमाज पढ़कर घर लौट रहा युवक के सिर पर पुलिस ने मारा लठ, फिर लात-घूंसों से जमकर पीटा

दुखद: अंतिम संस्कार में बदला मुंडन कार्यक्रम
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पाडांल में चारों तरफ खुशियां का माहौल था। गीत गूंज रहे थे। मां भगवान से बेटे की लंबी उम्र की कामना कर रही थी साथ ही बेटे को दुलार कर रही थी। तभी अचानक दर्दनाक हादसा घटा और पलभर में खुशियां गम में बदल गई। पांडाल में चीख-पुकार मच गई। मां की चीत्कार से लोगों का कलेजा कांप गया। गांव में किसी के घर में भी चूल्हे नहीं जले।