18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
पानी की खेळ में डूबने से मासूम बालक की मौत, बेटे को सीने से लगाए फफक पड़ा पिता, मां की चीत्कार से कांप उठा कलेजा
Play video

पानी की खेळ में डूबने से मासूम बालक की मौत, बेटे को सीने से लगाए फफक पड़ा पिता, मां की चीत्कार से कांप उठा कलेजा

बूंदी जिले के नैनवां कस्बे में एक 4 साल के बालक की मवेशियों को पानी पिलाने की खेळ में डूबने से मौत हो गई। बालक यहां साथियों के साथ खेल रहा था।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

May 22, 2019

कोटा. बूंदी जिले के नैनवां कस्बे में एक 4 साल के बालक की मवेशियों को पानी पिलाने की खेळ में डूबने से मौत हो गई। बालक यहां साथियों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अचानक वह पानी में गिर गया। उसे डूबता देख साथियों ने शोर मचाया। उनकी आवाज सुन यहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने बालक को तुरंत बाहर निकाला। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और बालक को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से पिता फफक पड़ा। बार-बार यही कहता रहा, पापा को छोड़कर क्यों चला गया ऋषि…, वहीं, घर पर मां का रो-रोकर बुरा हाल था।

Read More: कोटा में देर रात किशोरी के अपहरण की सूचना से पुलिस में मचा हड़कम्प, सड़क किनारे मिली बेहोश

जानकारी के अनुसार नैनवां की राजीव कॉलोनी में निवासी शिवनंदन धाकड़ चार वर्षीय पुत्र ऋषि अपने साथियों के साथ पानी की खेळ के पास खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक खेल में गिर गया। राहगीरों व परिजनों ने बालक को बाहर निकाला और नैनवा चिकित्सालय लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। इसी बीच पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस को शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने के लिखकर देने के बाद परिजन शव लेकर चले गए।

BIG News: जयपुर के डॉक्टरों का कारनामा: घुटने की जगह कर दिया कान का ऑपरेशन और हड़प लिए 16 हजार

गांव में मातम, मां बेहोश
कस्बे में जैसे ही घटना का पता चला तो पूरी कॉलोनी में मातम छा गया। ग्रामवासियों ने मृतक के घर जाकर परिवारजनों को सांत्वना दी। मां-बाप को बिलखते देख लोगों की आंखों से आंसू बह निकले। बालक की मां का रो-रोकर बुरा हाल था। वह बार-बार बेहोश हो रही थी। होश में आने के बाद एक ही बात कहती, बेटा अभी तो खेलने गया था…, पानी में कैसे डूब गया…यह कहती हुई दहाड़े मार रोने लगती। रिश्तेदार उसे ढांढ़स बंधाने का प्रयास करते लेकिन मां-बाप का दर्द देख उनका भी कलेजा कांप उठा।