4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

13 साल की बच्ची की कर रहे थे शादी,बारात आने से पहले पहुंच गई पुलिस

दूल्हे के परिवार से 35 हजार रुपए के लेनदेन की बात आई सामने, चाइल्ड लाइन की मदद से रुकवाया विवाह
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Suraksha Rajora

•

Updated: 20 Feb 2020, 7:37 PM IST

13 साल की बच्ची की कर रहे थे शादी,बारात आने से पहले पहुंच गई पुलिस

13 साल की बच्ची की कर रहे थे शादी,बारात आने से पहले पहुंच गई पुलिस

कोटा . शहर गुरुवार में को चाइल्ड लाइन की टीम ने दादाबाडी थाना पुलिस की मदद से 13 वर्षीय बालिका का बाल विवाह रुकवाया। बालिका का विवाह महाशिवरात्रि पर्व पर होना था और बूंदी जिले के डाबी कस्बे से बारात आनी थी। चाइल्ड लाइन कंट्रोल रुम पर इस बाल विवाह की सूचना मिली थी जिसके बाद समन्वयक अल्का मेवाडा के नेतृत्व में चाइल्ड लाइन टीम मौके पर पहुंची तो शादी ब्याह के कार्यक्रम चल रहे थे।

दादाबाडी थाना पुलिस की मदद से बालिका को रेस्क्यू किया गया और बाल कल्याण समिति सदस्यो के समक्ष पेश किया गया। सीडब्ल्यूसी सदस्य विमल जैन और अरुण भार्गव ने पूरी जानकारी जुटाई तो पता चला की बालिका की मां उनके साथ नही रहती थी इसलिए पिता उसकी शादी करवा रहा था। दूल्हे की उम्र 25 साल के करीब है और यह उसकी दूसरी शादी थी।

इसके साथी शादी करवाने के लिए दूल्हे के परिवार से 35 हजार रुपए के लेनदेन की बात भी सामने आई है । फिलहाल सीडब्ल्यूसी ने बालिका को बालिका गृह में अस्थायी आश्रय दिलवाया है। वही दादाबाडी थाना पुलिस को पिता को शादी नही करने के लिए पाबंद करवाने और मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्ऱवाई के निर्देश भी दिए गए है।