17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्मार्ट फोन खरीदने के लिए बालक ने घर से चुराए 85 हजार, 4 किमी पैदल चल रात 3 बजे पहुंचा दुकानदार के घर

बच्चों को स्मार्ट फोन चलाने का शौक इस कदर परवान चढ़ चुका है कि वह मोबाइल के लिए घर में चोरी-चकारी तक करने लगे हैं।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jun 17, 2019

Child Theft For Smart Mobile Phones

स्मार्ट फोन खरीदने के लिए बालक ने घर से चुराए 85 हजार, 4 किमी पैदल चल रात 3 बजे पहुंचा दुकानदार के घर

रावतभाटा. बच्चों को स्मार्ट फोन ( smart mobile phones ) चलाने का शौक इस कदर परवान चढ़ चुका है कि वह मोबाइल ( Mobile ) के लिए घर में चोरी-चकारी ( theft , stole ) तक करने लगे हैं। मोबाइल ( smart mobile phone ) खरीदने के लिए एक बालक द्वारा घर से हजारों रुपए चुराने का मामला सामने आया है। यहां बाजार नम्बर दो में मोबाइल विक्रेता भारत टेलर उर्फ भानू ने बताया कि रविवार तड़के करीब तीन बजे दुकान के उपर बने उनके मकान की घंटी कई बार बजी। इस पर उन्होंने सीसीटीवी कैमरे ( CCTV cameras ) में देखा तो एक बालक घंटी बजाता नजर आया। बालक कभी मकान के पीछे गली में तो कभी बाजार के चौराहे पर चक्कर लगाता नजर आया।

Read More: अंधविश्वास के जख्म: वो शराब पीते रहे और 9 दिन यातनाएं सहती रही मासूम, पढि़ए, बच्चों पर हुए सितम की खौफनाक दास्तां...

उन्होंने उसे आवाज देकर पूछा कि घंटी क्यों बजा रहा है। इस पर बालक कहने लगा कि उसे स्मार्ट मोबाइल खरीदना है। उससे सुबह दस बजे दुकान खुलने पर आने को कहा। लेकिन वह नहीं गया और फिर से घंटी बजाने लगा। इस पर भारत अपने पिता दुर्गालाल टेलर के साथ बालक के पास गया। तड़के बालक को अकेला पाकर दुकानदार थाने से एक कांस्टेबल को लेकर आया और बालक को उसे सौंपा।

Read More: साबह, गुंडे बेटी को उठा ले जाने की धमकी दे रहे, पुलिस बोली-तो तुम गुंडे को ही उठा लो, पुलिस क्या करेगी...

उधर थानाप्रभारी श्रीकृष्ण कुमार गढ़वाल ने बताया कि शनिवार रात गश्त के दौरान कांस्टेबल पुष्पेन्द्र व गिर्राज को बालक संदिग्ध घूमते मिला था। बाड़ोलिया निवासी 12 वर्षीय बालक की तलाशी ली तो उसके पास से 85 हजार रुपए मिले। ये रुपए उसने अपने घर से चुराने की बात कही। बालक बाड़ोलिया से करीब तीन-चार किलोमीटर पैदल रावतभाटा पहुंच गया। रुपए कब्जे में लेकर बालक के परिजनों को बुलाया गया। उसकी मां के आने पर उक्त राशि के साथ बालक को सौंप दिया गया।