
रात को खाना खाकर सोया बालक को सुबह सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूटा मासूम का दम
कोटा. बूंदी जिले के मोतीपुरा गांव में मंगलवार सुबह सांप के डसने से एक बालक की मौत हो गई। ( Snake Bite ) परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाए बिना ही दाह संस्कार कर दिया। ( Children Dead From Snake Bite ) जानकारी के अनुसार बसोली थाना क्षेत्र के मोतीपुरा गांव निवासी संत मीणा परिवार के साथ खेत पर मकान बनाकर रह रहते हैं। सोमवार रात खाना खाकर सोए बालक लेखराज (13) को मंगलवार तड़के सांप ने डंस लिया। बालक के चिल्लाने की आवाज सुन परिजन उठे और बालक को बिजौलिया अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन, रास्ते में ही उसका दम टूट गया। परिजन बालक को वापस घर लाए और पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि सांप करीब दो फीट लंबा था। खेत के आसपास जंगली क्षेत्र है। ऐसे में यहां सांप व जहरीले कीड़ों की संख्या अधिक है। मृतक बालक कस्बे के निजी स्कूल में आठवीं का छात्र था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे ग्रामीणों की भी आंखें भर आई।
Read More: एकलिंगपुरा घाटी की जमीन में आई 2 किमी लंबी, 3 फीट चौड़ी और 11 फीट गहरी दरार, देखने वालों के उड़े होश
इधर, बसोली थानाप्रभारी भंवर सिंह ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी और बिना पोस्टमार्टम के ही दाह संस्कार भी कर दिया। बताया जा रहा है कि परिजनों ने सांप को भी मार दिया है।
Published on:
24 Sept 2019 11:42 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
