5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्हाट्सएप पर दें अपराधियों की सूचना, पहचान गुप्त रखेगी पुलिस

संगठित अपराधों एवं संगठित अपराधियों की सूचना के लिए विशेष नंबर जारी
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Suraksha Rajora

Feb 07, 2020

व्हाट्सएप पर दें अपराधियों की सूचना, पहचान गुप्त रखेगी पुलिस

व्हाट्सएप पर दें अपराधियों की सूचना, पहचान गुप्त रखेगी पुलिस

कोटा. अगर आपके इलाके में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि हो रही है, तो इसकी शिकायत अब आप सोशल मीडिया के जरिए कर सकते है। पुलिस ने व्हाट्सएप नंबर 9530443366 जारी किया है। इस पर आप शिकायत करें, तो आपका नाम गुप्त रखकर अपराधी पर कार्रवाई की जाएगी।

साइबर ठगी से सावधान ! खुद को बैंककर्मी बताया और डेबिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर निकाल लिए 50 हजार


पुलिस अधीक्षक कोटा शहर संगठित अपराधों एवं संगठित अपराधियों की सूचना के लिए शुक्रवार को एक विशेष नम्बर जारी किया। इस पर व्हाट्स एप के जरिए जानकारी दी जा सकेगी।

शहर में बढ़ती हुई आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एव संगठित अपराध यथा मादक पदार्थ माफिया, अवैध शराब तस्करी माफिया, अवैध हथियार माफिया, अवैध खनन माफिया, बजरी माफिया, पर्यटन माफिया, मानव तस्करी माफिया, मिलावट व नकली सामान माफिया, भर्ती, कोचिंग व नकल माफिया, अवैध जुआ-सट्टा माफिया, वाहन चोरी, चिकित्सा क्षेत्र, सायबर अपराध, फर्जी बीमा, भूमाफिया, गौ तस्करी व पशुधन चोरी माफिया के संबंध में 9530443366 पर सूचना दी जा सकेगी। इस नंबर के एडमिन पुलिस निरीक्षक व प्रभारी जिला विशेष शाखा महावीर सिंह यादव को नियुक्त किया गया है। सूचना देने वाले आमजन का नाम गोपनीय रखा जाएगा।