22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

20 दिन में बन चुके है 2500 से ज्यादा चालान कहीं आप न हो जाए शिकार

नगरीय परिवहन सेवा में लगे वाहन चालक व परिचालक नियमों को धता बताकर अभी भी तय वर्दी नहीं पहन रहे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 11 Jun 2018, 4:17 PM IST

auto driver

20 दिन में बन चुके है 2500 से ज्यादा चालान कहीं आप न हो जाए शिकार

कोटा. नगरीय परिवहन सेवा में लगे वाहन चालक व परिचालक नियमों को धता बताकर अभी भी तय वर्दी नहीं पहन रहे। हालांकि यातायात पुलिस ने 20 मई से सभी के लिए वर्दी पहनना सख्ती से अनिवार्य कर दिया है।

मन को नियंत्रित करने की कठोर साधना एतकाफ


नगरीय परिवहन के वाहनों ऑटो, मिनीडोर, मिनीबस, मैजिक व जीपों के चालक-परिचालकों के लिए वाहन चलाते समय नियमानुसार वर्दी पहनना अनिवार्य है, लेकिन शहर में अधिकतर चालक-परिचालक इसकी पालना नहीं कर रहे। शहर में आए दिन वाहनों में होने वाली वारदातों की शिकायतों को देखते हुए यातायात पुलिस ने इसे लागू कर दिया। uniform लागू करने से पहले सभी यूनियनों के पदाधिकारियों से चर्चा की गई। यूनियन पदाधिकारियों ने इसे लागू करने से पहले वर्दी सिलवाने के लिए कुछ समय चाहा था। यातायात पुलिस ने उनकी सहमति से समय दे दिया, लेकिन अभी भी हालात जस के तस हैं।

2.5 करोड़ खर्च करने के बाद आया kota को कचरा पॉइंट मुक्त करने का ख्याल


20 दिन में 2500 से अधिक चालान
निर्धारित समय तक वर्दी नहीं पहनने वाले चालक-परिचालकों के यातायात पुलिस ने चालान बनाने की कार्यवाही शुरू कर दी है। यातायात पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 मई से 8 जून तक करीब 2559 चालक-परिचालकों के बिना वर्दी के चालान बनाए जा चुके हैं। वर्दी नहीं पहनने पर 100 रुपए का चालान बनाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार यदि चालक-परिचालक name plate नहीं लगाता है तो उसका भी chalan बनाया जाएगा।

राज्य में फिसड्डी साबित हुई कोटा संभाग की पुलिस

25 ऑटो जब्त

हर में बिना परमिट व license के ऑटो चलाने वाले 25 ऑटो को गत दिनों यातायात पुलिस ने जब्त कर उनके chalan बनाए। शहर में बाहरी परमिट से चलने वाले ऑटो चालकों के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई करेगी।


यूनियन पदाधिकारियों से चर्चा के बाद ही वर्दी लागू की गई। पहले सभी से समझाइश की गई, लेकिन अब नहीं मानने वालों के खिलाफ सख्ती की जा रही है। 2500 वाहन चालकों के चालान बनाए हैं।
-श्योराजमल मीणा, उप अधीक्षक यातायात