10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा
VIDEO : कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, चार चोटिल, अस्पताल ले जाना पड़ा
Play video

VIDEO : कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, चार चोटिल, अस्पताल ले जाना पड़ा

एक दर्जन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर दूर छोड़ा,पेट्रोल-डीजल, महंगी बिजली सहित कई मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश

Google source verification

कोटा. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, रसोई गैस, राफेल डील और महंगी बिजली के मुद्दे को लेकर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ शुक्रवार दोपहर को कलक्ट्री पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कलक्ट्री में घुसने को लेकर हुए हंगामे के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर डंडे बरसाए। एक दर्जन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर अंटाघर चौराहे के पास छोड़ दिया। लाठीचार्ज में घायल चार कार्यकर्ताओं को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हाशिए पर बच्चों की मुस्कान, निगम व न्यास की अनदेखी से बदहाल पार्क…देखिए तस्वीरें

कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्री के बाहर केन्द्र व राज्य सकार के खिलाफ महंगाई को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विजय सिंह और भानू प्रताप सिंह सहित काफी कार्यकर्ता कलक्ट्री में घुसने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पुलिस में धक्का-मुक्की हो गई। पुलिस ने हंगामा बढ़ता देख कार्यकर्ताओं को डण्डों के बल पर खदेड़ा। डण्डों की चोट लगने से चार कार्यकर्ता घायल हो गए। घायल कार्यकर्ताओं को एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने एक दर्जन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस बस में बिठाया और अंटाघर चौराहे के पास छोड़ा।

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष के भानू प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यकर्ता शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे। कुछ कार्यकर्ता जिला कलक्टर को ज्ञापन देने अंदर जाना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस ने नहीं जाने दिया। इसी को लेकर कार्यकर्ताओं व पुलिस में नोकझोंक हुई और पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाना शुरू कर दिया। इससे चार कार्यकर्ता सोयल खान, ईशान अली, सरफराज व रविप्रताप सिंह घायल हो गए। उन्हें एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस सचिव सोहित मीणा, शहर अध्यक्ष व मोहित गौतम, देशराज चौधरी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता कलक्ट्री पर प्रदर्शन के दौरान जबरन अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक रोकने का प्रयास किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर कोई लाठियां नहीं चलाई।

मनोज राणा, थानाधिकारी, नयापुरा

कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी

कलक्ट्री पर लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को लाठी के बल पर दबाना निंदनीय कृत्य है। इस मामले पर कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।-रविन्द्र त्यागी, अध्यक्ष, शहर कांग्रेस