7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेसी बोले भाजपा राज छोड़ो… देखें तस्वीरें

धारीवाल ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने अंग्रेजों को भारत से भगाने के लिए अंग्रेजों भारत छोड़ों आन्दोलन किया था। आज कांग्रेस की ओर से फि र से एक तानाशाही और जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आन्दोलन का आगाज किया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 10 Aug 2018, 3:00 PM IST

congress

bjp

कोटा। अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के दिन गुरुवार को कांग्रेस की ओर से भाजपा राज छोड़ो अभियान शुरू किया गया। देर शाम को टिपटा से पैदल मार्च शुरू होकर कैथूनीपोल चैराहा, श्रीपुरा, गुमानपुरा होते हुए कांग्रेस कार्यालय पहुंचा। जहां पहुंचकर पैदल मार्च सभा में बदल गया। इस दौरान पूर्व मंत्री शांति कुमार धारीवाल, पीसीसी महासचिव पंकज मेहता, शहर अध्यक्ष रवीन्द्र त्यागी सहित कई पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। धारीवाल ने कहा कि महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने अंग्रेजों को भारत से भगाने के लिए अंग्रेजों भारत छोड़ों आन्दोलन किया था। आज कांग्रेस की ओर से फि र से एक तानाशाही और जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आन्दोलन का आगाज किया है। प्रदेश सचिव शिवकांत नन्दवाना ने कहा कि अब हर कार्यकर्ता को महात्मा गांधी और पं. नेहरू बनकर जनता के बीच जाना होगा। पूर्व विधायक पूनम गोयल, गोविंद शर्मा, पीसीसी सदस्य डॉ. जफर मोहम्मद, ब्लॉक अध्यक्ष संदीप भाटिया, नरेन्द्र नागर, ललित चितौड़ा और देवेश तिवारी सहित कई कार्यकर्ताओं ने यहां नारेबाजी की।