19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वेतन नहीं बढ़ाया तो एमबीएस के मोर्चरी पर लग जाएंगे ताले

संविदाकर्मियों ने की 2 घंटे हड़ताल, 24 घंटे का अल्टिमेटम

2 min read
Google source verification
MBS

MBS

कोटा.एमबीएस चिकित्सालय के पोस्टमार्टम रूम में कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को 2 घंटे सांकेतिक हड़ताल कर वेतन बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मंगलवार सुबह से एक भी पोस्टमार्टम नहीं होगा। उन्होंने पोस्टमार्टम रूम पर ताला भी जड़ दिया।

Read More:शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाओं का शिकार हो रहे मरीज और परिजन

सुबह 11 से 1 बजे तक हड़ताल के दौरान उन्होंने कोई कार्य नहीं किया। वेतन बढ़ाने व स्थायीकरण की मांग को लेकर अस्पताल प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पिछले 12 साल से 4 संविदाकर्मी पोस्टमार्टम का कार्य कर रहे हैं। संवेदक केवल 4200 रुपए वेतन दे रहा है जो बेहद कम है। अन्य जिलों में 15 हजार तक वेतन दिया जा रहा है।

Read More:अचानक mbshospital पहुंचे कोटा कलेक्टर फिर जो हुआ वो देखिए इस वीडियो में...

100 से 125 तक पोस्टमार्टम

एमबीएस चिकित्सालय में 100 से 125 शवों के पोस्टमार्टम प्रतिमाह किए जाते हैं। यहां ग्रामीण क्षेत्र से भी शव आते हैं। सरकार ने 1 सितम्बर 2017 से प्रति शव पर सफाई कर्मचारियों को 100 रुपए दिए जाने के आदेश दिए थे, लेकिन पिछले 2 माह से ये पैसे नहीं मिले हैं।

Read More: video:माली समाज ने प्रशासन को नींद से जगाने के लिए बजाए ढोल, हाइवे जाम की दी चेतावनी

कर्मचारियों का कहना है कि खतरनाक संक्रमण व बीमारियों के बीच कार्य किया जा रहा है, संवेदक व अस्पताल प्रशासन द्वारा न तो मास्क दिया जा रहा है और न ही सुरक्षा के अन्य इंतजाम हैं।

Read More:22 साल से न्याय के लिए भटक रहे ग्रामीण को मिली न्याय मिलने की उम्मीद, आँसू बन छलकी ख़ुशी

- इन्हें 100 रुपए दिए जाने की फाइल प्रोसेस में है। वेतन बढ़ाए जाने का कार्य संवेदक का है। संविदा कर्मचारी होने से ठेकेदार ही वेतन बढ़ा सकता है।
- डॉ. नवीन सक्सेना, अधीक्षक एमबीएस चिकित्सालय

Read More:शराब के नशे में दो जनों ने युवक के पेट में कांच की बोतल घोंप की निर्मम हत्या