9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना ने मचाया तांडव, कोटा के तीन निजी अस्पतालों का अधिग्रहण

कोटा में कोविड डेडिकेटेड अस्पताल में अब रोगियों को भर्ती करने की जगह नहीं बची है। इसलिए निजी अस्पतालों का अधिग्रहण करना पड़ा।
less than 1 minute read
Google source verification
Corona Update

Corona Update : कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, अब तक 1424 पॉजिटिव, 76 जानें भी गईं

कोटा. कोटा शहर में कोरोना के बढ़ते मरीजों की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने भारत विकास परिषद, कोटा हार्ट व सुधा अस्पताल को कोविड-19 के रोगियों के उपचार के लिए अधिग्रहित किया है। शनिवार रात मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय सरदाना, अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. देवेन्द्र विजयवर्गीय और सीएमएचओ डॉ बीएस तंवर ने भारत विकास अस्पताल का दौरा किया। वहां की आईसीयू और सिंगल रूम में ऑक्सीजन की स्थिति व अन्य जरूरी संसाधन देखे गए। कोटा के लिए 29 अगस्त का दिन कोरोना से हिला देने वाला रहा। इस दिन रेकॉर्ड 711 पॉजिटिव केस सामने आए है। जो प्रदेश में कोटा में एक दिन में सर्वाधिक केस है। वहीं 29 अगस्त को एक साथ रेकॉर्ड 6 मरीजों ने दम तोड़ा। कोटा शहर में 6 डॉक्टर संक्रमित मिले है। इनमें रामपुरा जिला अस्पताल, एमबीएस, नए अस्पताल, यूजी हॉस्टल समेत स्टेशन से एक-एक डॉक्टर संक्रमित मिले है। जबकि सीएमएचओ कार्यालय से एक कम्यूटर ऑपरेटर संक्रमित मिला। रात की जारी सूची में विज्ञान नगर इलाके से 30, महावीर नगर से 22, बोरखेड़ा से 14, प्रेमनगर से 13, रंगबाड़ी से 8, दादाबाड़ी से 7, डीसीएम से 7, छत्रपुरा से 5, कंसुआ से 4 सहित सात दर्जन से ज्यादा इलाकों से संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं ग्रामीण इलाके में सांगोद से 15 जने पॉजिटिव मिले हैं। इन सभी सूचियों में 2 माह से लेकर 80 साल तक के बुजुर्ग व्यक्ति शामिल हैं। कोटा मेडिकल कॉलेज की ओर से जारी सूचना के आधार पर हाड़ौती में कुल सेम्पल जांच की संख्या 2 लाख के पार पहुंच गई है। कोटा शहर में 1 लाख 52 हजार 795 सेम्पल तथा जबकि बारां, बूंदी व सवाईमाधोपुर के 55398 सेम्पल यानी अब तक कुल 2,08193 सेम्पलों की जांच की जा चुकी है।