
कोटा. कोविड-19वैश्विक महामारी के कारण राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरानरेलवे माल ढुलाई सेवाओं के जरिए आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता कराने में जुटा है। सभी राज्यों में रेलवे के कर्मचारियों को माल शेड, स्टेशन और 24 घंटे काम कर रहे नियंत्रण कार्यालयों में तैनात किया है।केवल 27 मार्च 2020 को 34648 माल डिब्बों के जरिए माल की ढुलाई की गई, ताकि आपूर्ति सुचारू रहे। इनमें आवश्यक वस्तुओं के 23,682 डिब्बों को भारतीय रेल ने 425 रेक उपलब्ध कराए, ताकि खाद्य आपूर्ति शृंखला सुचारू रहे। पिछले पांच दिनों के दौरान आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई करने वाली डिब्बों की कुल संख्या लगभग 1.25 लाख तक पहुंच गई।
कोटा में बिजली उत्पादन के लिए अभी भी कोयले की मालागाड़ी आ रही हैं। कोटा मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विजय प्रकाश ने बताया कि मौसम खराब होने और महामारी के संकट में भी रेलकर्मी कोयले की गाड़ी अनलोडिंग में दिक्कत नहीं आने दे रहे हैं। 27 मार्च में तेज आंधी के दौरान भी कोयले की मालगाड़ी अनलोडिंग की गई। कोटा मंडल की साइडिंग से खाद का भी परिवहन किया जा रहा है, ताकि देश में विभिन्न जगहों किसानों को उपलब्ध हो सके।
1576 में डिब्बों में हुआ खाद्यान्न का परिवहन
आवश्यक वस्तुओं से लदे कुल 23,682 डिब्बों में से 1576 डिब्बों में खाद्यान्न, 42 डिब्बों में फल एवं सब्जियां, 42 डिब्बों में चीनी, 42 डिब्बों में नमक, 20,488 डिब्बों में कोयला और 1492 डिब्बों में पेट्रोलियम उत्पाद का परिवहन किया गया।
Published on:
28 Mar 2020, 10:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.