12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काउंटर से आरक्षण कराने वाले यात्री 31 जुलाई तक ले सकेंगे रिफंड

ऑनलाइन आरक्षण रद्द , 31 जुलाई तक ले सकेंगे रिफंड
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Jaggo Singh Dhaker

•

Updated: 15 Apr 2020, 6:07 PM IST

काउंटर से आरक्षण कराने वाले यात्री 31 जुलाई तक ले सकेंगे रिफंड

काउंटर से आरक्षण कराने वाले यात्री 31 जुलाई तक ले सकेंगे रिफंड

कोटा. कोविड-19 की वजह से किए गए लॉकडाउन के मद्देनजर सभी यात्री रेल सेवाओं को आगामी 3 मई तक रद्द कर दिया गया है। इस अवधि में बुकिंग काउंटर से आरक्षण कराने वाले यात्री 31 जुलाई 2020 तक पूरा किराया रिफंड ले सकेंगे। कोटा मंडल में औसत हर रोज 1 लाख यात्री सफर करते थे। ऐसे में हजारों लोगों ने 14 अपे्रल को लॉकडाउन खुलने की संभावना के चलते आरक्षण करा लिया था। वे अनावश्यक घर से बाहर नहीं जाएं, इसलिए जुलाई तक किराया रिफंड करने का समय दिया गया है।

Read More : कोटा में 19 नए मरीजों की पुष्टि, अब 83 हुआ आंकड़ा


देश के विभिन्न हिस्सों में आवश्यक सामानों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए माल और पार्सल गाडिय़ों का परिचालन जारी रहेगा। कोटा मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विजय प्रकाश ने बताया कि सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए कोटा से मालगाडिय़ों में लदान जारी रहेगा।अब अगले आदेश तक किसी प्रकार के टिकटों की कोई बुकिंग नहीं की जाएगी। हालांकि, पहले बु?क की जा चुकी टिकटों को रद्द करने की ऑनलाइन सुविधा जारी रहेगी।यूटीएस और पीआरएस सहित सभी टिकट बुकिंग काउंटरों की सेवाएं अगले आदेश तक निलंबित रहेंगी।रद्द की गई ट्रेनों केलिए पहले से आरक्षित टिकटों का पूरा रिफंड मिलेगा। जहां तक ??3 मई 2020 तक रद्द की गई ट्रेनों का सवाल है, रेलवे की ओर से रिफंड राशि ग्राहकों को ऑनलाइन भेज दी जाएगी। जबकि जिन लोगों ने काउंटरों से बुकिंग की है वे अपना रिफंड 31 जुलाई, 2020 तक ले सकते हैं।