7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन लेक्चर से पढ़ रहे विद्यार्थी

कोटा विश्वविद्यालय की पहल, कई विभागों ने बनाई व्यवस्था  

2 min read
Google source verification
विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन लेक्चर से पढ़ रहे विद्यार्थी

विश्वविद्यालयों में ऑनलाइन लेक्चर से पढ़ रहे विद्यार्थी

कोटा. लॉकडाउन के दौरान कई संस्थाओं ने ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करने की पहल की है। राज्य के कई विश्वविद्यालय, कॉलेज और विद्यालय सोशल मीडिया उपयोग अध्ययन के लिए कर रहे हैं। एमडीएस विश्वविद्यालय अजमेर और कोटा विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जा रही है। कोटा विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. आर.के. उपाध्याय ने बताया कि भौतिक विज्ञान, रसायन विभाग, कम्प्यूटर साइंस, एमबीए आईबी और कॉमर्स मैनेजमेंट के विद्यार्थी ऑनलाइन लेक्चर से अध्ययन कर रहे हैं।

ऑनलाइन समस्याएं भी सुलझा रहेकोटा विश्वविद्यालय में रसायन विभाग की प्रोफेसर डॉ. आशु रानी ने बताया कि ऑनलाइन एप से ग्रामीण क्षेत्र के सभी विद्यार्थी नहीं जुड़ पा रहे तो व्हाटस्अप ग्रुप बनाकर नोट्स और लेक्चर शेयर किए जा रहे हैं। विद्यार्थी भी कई समस्याएं बता रहे हैं और उनका समाधान भी किया जा रहा है।

इंटरनेट नेटवर्क से आती है कई बार बाधा

कम्प्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष डॉ. ओ.पी ऋ षि ने बताया कि लॉकडाउन में ऑनलाइन अध्यापन कराया जा रहा है। कम्प्यूटर साइंस विभाग की कक्षाएं सुरक्षित सॉफ्टवेयर के जरिए लग रही हैं। कई बार इंटरनेट वर्क की दिक्कत होती है। ऐसे में इससे जुड़े विभाग और दूर संचार कंपनियों को इस बात ध्यान रखना चाहिए कि नेटवर्क मजूबत रहे। जो विद्यार्थी और संस्थाएं ऑनलाइन अध्यापन करवा रही हैं उन्हें यह पता कर लेना चाहिए कि जिस एप या सॉफ्टवेयर का उपयोग कर रहे हैं वह पूरी तरह सुरक्षित हो।

प्रतिदिन 35 मिनट हो रहा लेक्चर

एमबीए आईबी के द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को भी ऑनलाइन पढ़ाई कराई जा रही हैं। विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अनुकृति शर्मा भी ऑनलाइन पढ़ाई करवा रही हैं। शुरुआत में पांच विद्यार्थी ही इस व्यवस्था से जुड़े, लेकिन अभी अन्य विद्यार्थी भी इसमें रुचि ले रहे हैं। द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए रोजना 35 मिनट की ऑनलाइन कक्षा लग रही है। विश्वविद्यालय प्रबंधन का ध्येय भी यही है कि विद्यार्थी अपडेट रहें और समय का सदुउपयोग करें। सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रज्ञा धीर ने बताया कि विद्यार्थियों को मेल पर ई-नोट्स भेजे जा रहे हैं। वहीं वीडियो कांफ्रेस से उनकी समस्याओं का हल किया जा रहा है। इस तरह दोनों ओर से संवाद हो रहा है और पढ़ाई हो रही है।

एमडीएस में भी ऑनलाइन पढ़ाईप्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों में भी शिक्षकों ने ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी है। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ. आर.पी. सिंह के निर्देशन में कई विभागों के शिक्षक विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई करवा रहे हैं। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी भी डिजिटल एवं सोशल मीडिया के माध्यम अध्ययन रहे हैं। कंप्यूटर विभाग के अंतिम वर्ष के छात्र कोटा निवासी अंकित प्रजापति बताया कि जिस तरह नियमित कक्षाएं लगती थी ठीक उसी तरह से ऑनलाइन भी अपने संकाय के शिक्षकों से नियमित रूप से अध्ययन कर रह पा रहे हैं।