
ट्रेक मशीन पर समूह में काम कर रहे रेलकर्मी
कोटा.कोरोना संक्रमण के बीच भी कोटा मंडल में कई रेलखंडों में ट्रेक मशीन का संचालन किया जा रहा है। इसमें टे्रकमैन श्रेणी के कर्मचारियों से समूह में काम कराया जा रहा है। रेलवे एम्पलाइज यूनियन के जोनल महामंत्री मुकेश गालव से उन्होंने कोरोना से बचाव की गुहार लगाई है। इन कर्मचारियों का कहना है कि यात्री ट्रेनें बंद है, इसलिए खाली ट्रेक पर काम कराके अधिकारी आगामी महीनों के लक्ष्य भी पूरा करना चाहते हैं।
उधर, रेलकर्मियों के विरोध के बाद थम्ब मशीन और एल्कोहल परीक्षण के लिए उपयोग लाई जारी मशीन को हटाने के लिए रेल प्रशासन राजी हो गया है। गालव ने बताया कि इससे संक्रमण का खतरा था, इसलिए इसे हटाने की मांग की जा रही थी। रेलवे मजदूर संघ के मंडल सचिव अब्दुल खालिक ने कहा, ट्रेड यूनियनों की ओर से बार-बार ध्यान दिलाने के बाद रेल प्रशासन ने एक ही मशीन से एल्कोहल की जांच के लिए श्वांस परीक्षण बंद करने का निर्णय लिया है।
Published on:
28 Mar 2020, 9:04 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.