
,
कोरोना के संक्रमण के चलते देशभर में कई जगह लॉक डाउन की घोषणा हो चुकी है। अपने संसदीय क्षेत्र कोटा-बूंदी मेंलोगों को इन हालातों में परेशानी न हो इसके लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। कोरोना वायरस के संक्रमण से लडऩे के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री राहत कोष में अपना एक माह का वेतन दिया है।
पॉवर फ ाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने दी 50 लाख की राशि
लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि कोटा- बूंदी क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्यो में कोई कमी नही रहेगी । कोराना वायरसके संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पॉवर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से 50 लाख रुपए की राशि उपलब्ध करवाई है। यह राशि से कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र में जिला प्रशासन के माध्यम से आवश्यक सेनेटाइजर, पीपीई किट, सेनेटाइजर, मास्क सहित आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करवाई जाएगी।
विदेशों में फंसे छात्रों के लिए सतत प्रयास
विदेशों में फंसे भारतीय छात्रों के लिए लोकसभा अध्यक्ष कार्यालय ने विदेश मंत्रालय से बात की है। विदेशों में हाड़ौती के भी कई विद्यार्थी विदेशों में फंसे हुए हैं। भारत वापसी को लेकर कोटा-बूंदी समेत राजस्थान के बच्चों एवं उनके परिजनों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से सम्पर्क किया है। बिरला के निर्देश पर लोकसभा अध्यक्ष कार्यालय ने मॉरीशस, कजाकिस्तान, फि लीपिन्स के राजदूतों से बात की है।
Published on:
24 Mar 2020, 7:44 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.