5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पागल श्वान ने दो दर्जन लोगों को काटा, तीन साल की बच्ची को कर दिया लहूलुहान

कोटा. शहर में आवारा श्वानों की समस्या जानलेवा साबित हो रही है। शुक्रवार को रात करीब आठ बजे सुभाष नगर में घर के बाहर की तीन साल की बच्ची को एक पागल श्वान ने हमला कर लहूलुहान कर दिया।
less than 1 minute read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Mar 14, 2020

पागल श्वान ने दो दर्जन लोगों को काटा, तीन साल की बच्ची को कर दिया लहूलुहान

पागल श्वान ने दो दर्जन लोगों को काटा

कोटा. शहर में आवारा श्वानों की समस्या जानलेवा साबित हो रही है। शुक्रवार को रात करीब आठ बजे सुभाष नगर में घर के बाहर की तीन साल की बच्ची को एक पागल श्वान ने हमला कर लहूलुहान कर दिया।

स्थानीय निवासी महेश खत्री ने बताया कि नागेश नागर की पुत्री नन्नू घर के बाहर ही खेल रही थी। इसी दौरान एक पागल श्वान ने बालिका पर हमला कर जगह-जगह से काट लिया। बालिका के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर गए और श्वान के चंगुल से बालिका को मुक्त करवाया।

देर रात बालिका को निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। क्षेत्र के लोग देर रात पागल श्वान को पकडऩे के लिए लाठियां लेकर सड़क पर आ गए। दो दिन में पागल श्वान ने दो दर्जन लोगों को काटा है। निगम आयुक्त को भी फोन पर श्वान के काटने की शिकायत की।

read more : 10 हजार रुपए की रिश्वत के साथ प्रवर्तन निरीक्षक गिरफ्तार