18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर कुल्हाड़ी के हत्थे से किया जानलेवा हमला

Kota Crime news, Tampering: कोटा में चेचट कस्बे में एक युवक ने महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ कर दी। विरोध क‍िया तो उसपर कुल्हाड़ी के हत्थे से वार कर दिया।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jul 18, 2019

Tampering with minor

Tampering with minor

चेचट. कोटा जिले में चेचट कस्बे के खणी गांव में एक युवक जबरदस्ती पड़ोसी महिला के घर में घुस गया और महिला को अकेली पाकर छेड़छाड़ करने लगा। ( tampering with women ) इसका विरोध किया तो आरोपी ने कुल्हाड़ीके हत्थे से महिला के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। ( Deadly attack on Women ) उसके चिल्लाने पर आरोपी उसके कपड़े फाड़ कर भाग गया।

Read More: खुदा ऐसी मौत किसी को न दे, और दे तो साथ में डीप-फ्रिजर भी दे, जानिए मौत से डीप-फ्रिजर का रिश्ता

सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ( kota police ) ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई और महिला की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

Read More: मनचलों ने लड़की को छेड़ा, थाने पहुंची तो पुलिस ने भगाया, धरने पर बैठे विधायक, देर रात चला हाईवोल्टेज ड्रामा

जानकारी के अनुसार ग्राम खणी में मंगलवार दोपहर एक युवक ने पड़ोसी महिला के घर में घुसकर उससे छेड़छाड़ की। महिला ने इसका विरोध किया तो युवक ने कुल्हाड़ी के हत्थे से मारपीट की और भाग गया। महिला के पति व ग्रामीणों ने महिला को 108 एम्बुलेन्स से चेचट चिकित्सालय पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे झालावाड़ रैफर कर दिया। चेचट पुलिस ने पीडि़ता के बयान के बाद मंगलवार देर रात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Read More: साबह, गुंडे बेटी को उठा ले जाने की धमकी दे रहे, पुलिस बोली-तो तुम गुंडे को ही उठा लो, पुलिस क्या करेगी...

थानाधिकारी अब्दुल हकीम शेख ने बताया कि आरोपी खणी निवासी भेरूलाल भील पड़ोसी महिला के घर में घुसा। महिला उस समय खाना खा रही थी। आरोपी ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने घर में रखी कुल्हाड़ी के हत्थे से उसके साथ मारपीट की। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। पीडि़ता का पति दूसरे गांव में खेती के कार्य से गया था। जिसे सूचना देकर बुलाया गया। चेचट अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सुनील मित्तल ने बताया कि महिला के सिर में गम्भीर चोट व गले में सूजन होने के कारण उसे रेफर कर दिया।