
कोटा . जिले में कई दिन से लगातार बढ़ रहे तापमान के बाद शुक्रवार रात अचानक मौसम में बदलाव आया। शाम को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। मौसम में एक बार फिर ठण्डक आ गई। वहीं, तेज अंधड़ से खेतों में खड़ी फसलें आड़ी पड़ गई। सरसों, चना, गेहूं और धनिया में नुकसान की आशंका जताई जा रही है। साथ ही फसलोत्पादन पर भी इसका विपरित असर दिखाई दे रहा है।
Read More: सावधान कोटावासियों ! पैसे उधार देने से पहले पढ़ लीजिए यह खबर, कहीं पछताना न पड़ जाए…
मौसम के अचानक बदलने से शाम को धूलभरी हवाएं चलीं। इसके बाद बूंदाबांदी के साथ कुछ देर बारिश हुई। सुबह मौसम में तल्खी बनी रही। दिन निकलते ही धूप के तेवर तीखे हो गए।
Big News: चीन के बाद अब कोटा में होगी दुनिया की सबसे लंबी सुरक्षा दीवार, जल्द पूरा होने वाला है निर्माण
तापमान बढऩे के कारण मार्च के प्रथम सप्ताह में ही पंखे शुरू हो गए हैं, लेकिन शुक्रवार रात मौसम में अचानक आए बदलाव से घरों में चल रहे पंखे भी बंद हो गए। धूलभरी हवाओं के बीच बिलजी गुल होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। इन दिनों राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा चल रही है। ऐसे में बिजली गुल होने से परीक्षार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
Read More: ऊंट ने अपने मालिक की गर्दन दबोच उतारा मौत के घाट
इधर, मौसम में आए बदलाव से किसानों के चेहरों पर भी चिंता की लकीरें खिंच गई। किसानों ने बताया कि खेतों में तैयार खड़ी गेहूं और सरसों की फसल में नुकसान हुआ। किसान इस समय अपने खेतों में खड़ी सरसों की फसल काट रहे हैं।